India News (इंडिया न्यूज), Nigeria Man 102 Baby : विश्व के कई देशों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत और चीन इस मामले में लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। जनसंख्या विस्फोट के कारण भारत और चीन काफी समय तक चर्चा में रहे हैं। लेकिन कुछ समय पहले भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है। जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए सरकार ने लंबे वक्त तक बच्चे दो ही अच्छे जैसा परिवार नियोजन अभियान भारत में चलाया। इसके अलावा यूपी समेत कई राज्यों में ऐसी पॉलिसी भी है कि वो दो से ज्यादा बच्चे होने पर महिला और पुरुषों को सरकारी नौकरी में वरियता तक नहीं देती है। जहां इन देशों में जनसंख्या कम करने को लेकर काम किया जा रहा है, तो वहीं नाइजीरिया का एक शख्स सामने आया, जिसने 1,2 या 3 नहीं बल्कि 102 बच्चों का बाप है। जी हां आपने सही सुना है।
अफ्रीकी देश नाइजीरिया का रहने वाले इस शख्स का नाम मुसा कसेरा बताया जा रहा है। 102 बच्चे पैदा करने वाले इस शख्स अपने बच्चों का नाम भी भूलने लगा। इसकी वजह से उसने इस समस्या से निजात पाने के लिए एक रजिस्टर बनाया, जिसमें सभी बच्चों के नाम नोट किए हैं।
12 महिलाओं से कर चुके हैं शादी
मूसा ने अपनी पहली शादी साल 1972 में की थी। वो तब 17 साल के थे। इसके बाद वो एक के बाद एक 12 महिलाओं के पति बनते चले गए। मुसा कसेरा की पत्नियों के बच्चों की औसत निकाली जाए तो वो हर महिला से कम से कम आठ या नौ बार पिता बना है। एमक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि जब बच्चों की संख्या बढ़ना बंद नहीं हुई तो उसने पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियां देना शुरू कर दिया।
578 नाती-पोतों का दादा व नाना
आपको जानकर हैरानी होगी की यह शख्स कुल 578 नाती-पोतों का दादा व नाना है। इस बात का खुलासा उसने खुद मीडिया के आगे किया। सोशल मीडिया पर अब युगांडा के पूर्वी हिस्से में मूकीजा गांव के रहने वाले मुसा कसेरा ने किया। मुसा की उम्र अब 70 साल है। इतना बड़ा परिवार होने के कारण उसे बच्चों का भरन-पोषण करने में भी काफी दिक्कतें आने लगी। भुखमरी के बीच उसके लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया।