India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra, Akshay Kumar and Sonu Sood on Manipur Violence: मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ सामूहिक रेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना से पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है। बता दें कि बीते दिनों इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसने पूरे देश की जनता को शर्मसार कर दिया। मणिपुर में हुई इस घटना पर आम जनता से लेकर सेलेब्स का भी सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट रहा है। अक्षय कुमार, सोनू सूद, रितेश देशमुख और उर्मिला मातोंडकर के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस घटना पर रिएक्ट किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने मणिपुर घटना पर किया पोस्ट

आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर मणिपुर में दो महिलाों के साथ हुई इस घटना को सामूहिक तौर पर शर्मनाक बताया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस घटना के खिलाफ लोगों से अपनी आवाज उठाने की अपील की है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, “अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। जघन्य अपराध होने के 77 दिनों बाद, वो भी बिना कार्रवाई किए जाने से पहले? तर्क? कारण? कुछ भी मायने नहीं रखता। क्या और क्यों? स्तिथि संगत और परिस्थिति के कारण? चाहे कुछ भी हो, हम महिलाओं को किसी भी खेल का मोहरा नहीं बनने देंगे। यह सामूहिक तौर पर शर्म की बात है और इस गुस्से को केवल एक आवाज में उठाने की जरूरत है। मणिपुर की महिलाओं को तुरंत न्याय मिलना चाहिए।”

अक्षय कुमार ने भी मणिपुर घटना पर किया ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा से पहले एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए इस जघन्य अपराध पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा था, “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, घृणा हो रही है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी खौफनाक हरकत करने के बारे में ना सोचें।”

सोनू सूद ने भी लिखी ये बात

अक्षय कुमार के अलावा एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने लिखा था, “मणिपुर के वीडियो ने सभी की रूह को झकझोर कर रख दिया है। ये मानवता थी जिसकी परेड की गई थी महिलाओं की नहीं।”

 

 

Read Also: उपासना कोनिडेला के जन्मदिन पर राम चरण ने स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश, फैमिली वीडियो शेयर कर बेटी की दिखाई झलक (indianews.in)