India News (इंडिया न्यूज), Space News: 13 जनवरी को कुछ ऐसा होने जा रहा है जो आखिरी बार 1 लाख 60 हजार साल पहले देखा गया था। जी हां, इस दिन सुबह-सुबह एक नहीं बल्कि ‘दो सूरज’ नजर आएंगे। सूर्योदय से करीब आधे घंटे पहले पूर्व दिशा में एक तेज रोशनी दिखाई देगी। यह रोशनी सूरज की नहीं बल्कि धूमकेतु G3 ATLAS की होगी। वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि यह धरती से अब तक देखे गए धूमकेतुओं में सबसे चमकीला हो सकता है।

धरती के बेहद करीब से गुजरने वाला है धूमकेतु

यह बेहद चमकीला धूमकेतु धरती के बेहद करीब से गुजरने वाला है। इसे रात के अंधेरे में अपनी आंखों से भी देखा जा सकता है। यह 13 जनवरी की सुबह सूर्योदय से करीब 35 मिनट पहले दिखाई देगा। दावा किया जा रहा है कि यह पिछले दो दशकों में देखा गया सबसे चमकीला धूमकेतु हो सकता है। चिली में एटलस सर्वे ने 5 जनवरी को शोध के दौरान इसकी खोज की थी। बताया गया कि धूमकेतु G3 ATLAS शुरुआत में धुंधला दिख रहा था। इसके बारे में पता लगाना मुश्किल था। इस धूमकेतु को एक चक्कर पूरा करने में 1,60,000 साल लगते हैं।

शुक्र और बृहस्पति से भी ज्यादा चमकेगा धूमकेतु

यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक बार देखा जाने वाला पल है। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि यह धूमकेतु शुक्र और बृहस्पति की चमक को मात देने की क्षमता रखता है। धूमकेतु 13 जनवरी को सूर्य के सबसे करीब होगा। तब सूर्य से इसकी दूरी 8.7 मिलियन मील होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2 जनवरी को G3 ATLAS नाटकीय रूप से चमक उठा। धूमकेतु पर एक जोरदार विस्फोट के बाद इसकी चमक अचानक बढ़ गई, जिसके बाद यह उनकी नजर में आ गया। इसे लेकर वैज्ञानिकों की दिलचस्पी भी काफी बढ़ गई है।

महाकुंभ श्रद्धालुओं के वाहनों को लेकर नियम, जानिए कहां होगी पार्किंग और कहां बदले गए रूट

सूर्य के ठीक ऊपर होगा धूमकेतु

वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 जनवरी को सूर्योदय से करीब 35 मिनट पहले धूमकेतु उदय होगा। इसका स्थान सूर्य के ठीक ऊपर होगा। लोगों को इस दुर्लभ धूमकेतु की एक झलक पाने के लिए दूरबीन का इस्तेमाल करने और इसे ठीक से स्कैन करने की सलाह दी गई है। हालांकि, यह भी कहा गया कि सूर्य से इसकी निकटता के कारण लोगों को इसे देखने में मुश्किल हो सकती है। जैसे ही सूर्य तेज चमकने लगेगा, धूमकेतु दिखाई देना बंद हो जाएगा।

SpaDeX: आसमान में इतिहास रचने की कगार पर इसरो, एक दूसरे के बेहद करीब दोनों उपग्रह, जल-भुन कर खाक हो रहे दुश्मन देश