India News (इंडिया न्यूज़), Ganesh Chaturthi 2023, दिल्ली: बीते दिन अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में गणेश चतुर्थी के त्यौहार का आयोजन किया। इसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज और राजनीतिक जगत के मशहूर हस्तियां पहुंची थी। जिनकी मौजूदगी में अंबारी परिवार ने गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसी बीच गणेश महोत्सव का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बड़ी बहू श्लोका मेहता और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट साथ में भगवान गणेश की आराधना करते हुए नजर आ रहे हैं।
श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने साथ की गणपति की आराधना
बता दें की सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी और अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट को साथ में गणेश चतुर्थी की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। देवरानी जेठानी की जोड़ी के प्यार को देख सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है। इसके साथ ही आकाश और श्लोक का बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी भी उनकी पूजा में शामिल नजर आया।
श्लोक और राधिका ने खींची सबका ध्यान
गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान देवरानी जेठानी की जोड़ी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट रानी पिंक कलर के सूट में नजर आए तो वही श्लोका को रेड कलर के सूट में देखा गया। दोनों ने ही काफी कम मेकअप किया हुआ था और अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था।
नन्हे अंबानी ने भी की पूजा
इसके साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबानी खानदान के पोते पृथ्वी भी इस पूजा में शामिल नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर का कुर्ता और व्हाइट धोती पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पृथ्वी मंच पर आते हैं और भगवान गणेश की मूर्ति का आशीर्वाद लेते हैं। पृथ्वी इस दौरान अपनी मां श्लोक और चाची के साथ पूजा करते नजर आए।
ये भी पढ़े:
- बॉलीवुड और साउथ की बड़ी स्टार तृषा कृष्णन रचाने जा रही है शादी, जानें कौन है यह खुशनसीब
- संविधान की कॅापी में नहीं लिखा है सेक्युलर शब्द, अधीर रंजन चौधरी ने उठाए सवाल