India News (इंडिया न्यूज), Worms in Ginger: भारत के लोग चाय के शौकीन होते हैं। सर्दी हो या गर्मी, मूड खराब हो या खुशी, उन्हें बस चाय पीने का बहाना चाहिए होता है। जहां भी मौका मिलता है भारतीय चाय पीने निकल पड़ते हैं। अगर घर से बाहर हैं तो सड़क किनारे चाय बनाते हैं और अगर घर पर हैं तो किचन में खुद चाय बनाते हैं और इसका लुत्फ उठाते हैं। भारत में चाय की कई वैरायटी भी मिलती है। अदरक और इलायची वाली चाय सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

जहां गर्मियों में लोगों को इलायची वाली चाय पसंद आती है, वहीं सर्दियों में लोग अदरक वाली चाय के ज्यादा दीवाने होते हैं। सर्दियों में अदरक का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अदरक वाली चाय शरीर को गर्माहट देती है, जिससे सर्दी-जुकाम दूर रहता है। लोग अदरक को कद्दूकस करके या मसल कर चाय में डालते हैं। लेकिन हाल ही में एक महिला के साथ चाय बनाते समय जो हुआ, उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।

अदरक पीसने से पहले करें ये काम

महिला ने वीडियो में दिखाया कि कैसे वह अदरक की चाय बनाने से पहले एक बड़ी गलती करती थी। दरअसल, हममें से ज़्यादातर लोग अदरक पीसकर सीधे चाय में डाल देते हैं। महिला भी यही करती थी। लेकिन एक दिन उसने पहले अदरक को चाकू से काटा। जैसे ही महिला ने ताज़ा अदरक काटा, उसने देखा कि उसके अंदर एक कीड़ा घूम रहा है। यह देखकर महिला हैरान रह गई।

वो मुर्दाखोर जानवर जिससे डरती है लाशें, कब्र खोद कर निगल जाते शव, खुंखार होता है वो मंजर!

लोग हैरान हुए

महिला ने बताया कि अदरक एकदम ताजा था। साथ ही, उसमें किसी तरह की गंध भी नहीं थी। आमतौर पर वह अदरक को पीसकर चाय में डालती है। लेकिन एक दिन जब उसने अदरक काटा तो देखा कि अंदर कीड़ा घूम रहा है। उसने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और लोगों के साथ शेयर किया।

उसने सभी से अपील भी की कि ऐसी गलती न करें। अदरक को हमेशा काटने के बाद पीसें ताकि अंदर कोई कीड़ा हो तो वह दिखाई दे जाए। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई। कई लोगों ने लिखा कि अब तक वे भी अदरक को सीधे पीसकर चाय में डालते थे। लेकिन अब वे ऐसा नहीं करेंगे।

भूलकर भी मत बना बैठिएगा Vaishno Devi का प्लान, कटरा में आपे से बहार हुई हिंसक हड़ताल, जान लें कैसा है ताजा हाल