India News (इंडिया न्यूज), Blast In Phone : इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस में आए दिन धमाकों की खबरें सामने आती रहती हैं। इसमें सबसे ज्यादा मोबाइल होते हैं। इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो हैं, जिसमें मोबाइल में ब्लास्ट होते हुए दिखाई दे रहा है। अब इसी कड़ी में मोबाइल में धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की की जींस में अचानक से फोन फट जाता है और आग लग जाती है।

इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा उसे होश उड़ गए। फिलहाल अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन में ब्लास्ट कैसे हुआ। लेकिन वीडियो देखकर लोगों के मन में जरूर फोन को लेकर डर बस गया है।

एक महीने में 1000 अंडे निगल गया ये शख्स, फिर हुआ शरीर में ऐसा पलट-फेर कि…डॉक्टर भी रह गए दंग!

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि मोबाइल फोन ज्यादा चार्ज करने की वजह से वो फट जाता है, लेकिन इस वायरल वीडियो ने ये भी साफ कर दिया है कि मोबाइल बिना चार्ज लगाए भी फट सकता है। जो कि खतरे की बात है।

लड़की की जींस में फट गया फोन

CCTV कैमरे में केद हुई इस घटना में देखने पर पता चल रहा है कि एक लड़की किसी सुपरमार्केट में सामान खरीदते हुए दिख रही है।लेकिन तभी उसकी जींस के पीछे रखा फोन अचानक से फट जाता है और लड़की के कपड़ों में आग लगने लग जाती है। इस हादसे के बाद आस-पास खड़े इसे बुझाने की काफी कोशिश करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की के कपड़ों में काफी आग लगी हुई है। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ये वीडियो कहां का है। वीडियो को amazing_study.in नाम के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।

लड़की का आखरी में क्या हुआ इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही 2500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अधिकतर यूजर्स इस घटना और वीडियो से हैरान हैं।

गाजा युद्धविराम समझौते के तहत हमास ने 369 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में तीन और इजरायली बंधकों को रिहा किया