India News (इंडिया न्यूज), France Women Trousers Ban: वैसे तो फ्रांस की राजधानी पेरिस अपने फैशन सेंस और आधुनिकता के लिए जानी जाती है। हर साल दुनियाभर से कई पर्यटक इस शहर को देखने आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब यहां की महिलाओं को ट्राउजर पहनने पर पाबंदी थी। इसे गैर कानूनी माना जाता था।

कुछ साल पहले तक फ्रांस में एक अजीबोगरीब कानून लागू था। इसके तहत महिलाएं पुरुषों की तरह कपड़े नहीं पहन सकती थीं। खास तौर पर उन पर ट्राउजर या पैंट पहनने पर पाबंदी थी।

लेनी पड़ती थी पुलिस की इजाजत

यह पाबंदी फ्रांस में 17 नवंबर 1800 को लागू की गई थी, जिसके तहत अगर महिलाएं पैंट पहनना चाहती थीं तो उन्हें स्थानीय पुलिस से इजाजत लेनी पड़ती थी। ऐसा न करने पर सजा का प्रावधान था। फ्रांस में 1800 में लागू हुए इस कानून में 1892 और 1909 में संशोधन किया गया।

इस दौरान महिलाओं को साइकिल चलाने या घोड़े की लगाम संभालने की स्थिति में पैंट पहनने की इजाजत दी गई। मजे की बात यह है कि फ्रांसीसी क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने पैंट पहनने के अधिकार की मांग की थी। यह आंदोलन काफी चर्चा में रहा था।

3 घंटे में 600 की गिरफ्तारी, गाजियाबाद में पुलिस का ताबड़तोड़ ऐक्शन; वजह चौकानें वाला है

213 साल बाद खत्म हुआ कानून

2013 में फ्रांस में इस कानून को खत्म कर दिया गया और महिलाओं को पैंट पहनने की इजाजत दे दी गई। तत्कालीन फ्रांसीसी सरकार ने कहा कि करीब 200 साल पुराना यह कानून फ्रांस के आधुनिक मूल्यों और कानून के अनुरूप नहीं है। व्यावहारिक जीवन में यह अप्रभावी हो गया है।

जींद में पकड़ी इतने लाख की अफीम, आप जानकर रह जाएंगे हैरान, कार की डिग्गी में छिपाई गई थी

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य महिलाओं को कुछ खास तरह के काम करने से रोकना था। उन्हें पुरुषों के बराबर कपड़े पहनने और उनके जैसे सारे काम करने की इजाजत नहीं थी।