India News (इंडिया न्यूज), Items Are Cheaper In Dubai: दुबई को दुनिया के सबसे बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है। दुनिया भर से लोग यहां घूमने और शॉपिंग के लिए आते हैं। शॉपिंग करने वालों के लिए यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां लग्जरी और ब्रांडेड सामान भारत से सस्ते मिलते हैं। यही वजह है कि भारत समेत कई देश यहां से शॉपिंग करने के लिए उत्साहित रहते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो यहां सस्ती हैं और ऐसा क्यों है।

दुबई को सोने का शहर कहा जाता है। यहां सोने के आभूषणों की बड़ी-बड़ी दुकानें हैं। यहां सोना और चांदी भारत से सस्ते मिलते हैं। इसकी वजह यह है कि यहां शॉपिंग पॉलिसी टैक्स फ्री है और इंपोर्ट ड्यूटी भी कम है। यहां के आभूषणों की डिजाइन और क्वालिटी भी अच्छी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स के लिए दुबई सबसे अच्छा

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स के लिए भी दुबई सबसे अच्छा है। यहां आपको आईफोन, स्मार्टफोन, कैमरा, लैपटॉप बेहद कम कीमत पर मिल जाते हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैक्स भी कम है और इंपोर्ट फीस भी कम है। आपको यहां रोलेक्स, ओमेगा जैसी मशहूर घड़ियां कम कीमत पर मिल जाएंगी। यहां की कीमत वाकई भारत से काफी कम है।

अगर आप ब्रांडेड कपड़ों और फैशन के शौकीन हैं, तो दुबई आपके लिए सबसे बढ़िया जगह है। यहां लुइस, पराडा, गुच्ची जैसे ब्रांड भारत से कम कीमत पर उपलब्ध हैं।मर्सिडीज, लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां भारत से कम कीमत पर दुबई में उपलब्ध हैं।

कल आपके भी घर होगा जब कन्या पूजन तो भूलकर भी मत दें बैठिएगा कन्याओं को ये 5 चीजें, 50% लोग हर बार करते है यही गलती और नहीं मिलता फल!

दुबई में पेट्रोल भी सस्ता

दुबई में पेट्रोल भी सस्ता है। आज की तारीख में भारत के कुछ प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 94.77, कोलकाता में 105.01, मुंबई में 103.50 और चेन्नई में 101.23 प्रति लीटर है। जबकि दुबई में पेट्रोल की कीमत करीब 2.85 AED (अरब अमीरात दिरहम) प्रति लीटर है।

इस नई-नवेली दुल्हन के साथ मनोज कुमार ने की थी ऐसी हरकत, सेट पर ही दहाड़े मार-मार कर रोई थीं हसीना, वजह जान उड़ जाएंगे होश

दुबई में विश्व स्तरीय गुणवत्ता का फर्नीचर भी मिलता है। भारत में फर्नीचर की गुणवत्ता इतनी अच्छी नहीं है, लेकिन दुबई में यह कम दर पर उपलब्ध है।