नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold and silver became cheaper) : राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,891 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
  • दिल्ली में आज चांदी का भाव
  • दिल्ली में ईंधन के दाम

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के बीच बुधवार 15 मार्च को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 310 रुपए की गिरावट दर्ज कि गई है। 10 ग्राम (एक तोला) सोना 310 रुपए गिरकर 57,070 पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 57,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव

राजधानी में आज चांदी की चमक भी फीकी हुई है। चांदी के भाव में आज 90 रुपए की गिरावट आई है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 90 रुपए गिरकर 66,535 रुपए पर आ गया।

दिल्ली में ईंधन के दाम

राजधानी दिल्ली में 1 मार्च 2023 के बाद से रसोई गैस के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं देखने को मिली है। कंपनियों ने 8 महीनों के बाद गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा किया था। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और व्यावसायिक गैस सिलेंडर में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। नए रेट के मुताबिक दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर अब 1,103 रुपए और 19 किलोग्राम का व्यावसायिक गैस सिलेंडर 2,119 रुपए का मिल रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के  दामों में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। राजधानी में आज एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है।

ये भी पढ़ें :- Share Market Today: आज भी गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 344 और निफ्टी 71 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के पांच दिनों में डूबे 8.5 लाख करोड़