India News (इंडिया न्यूज), Kolkata Latest News : कोलकाता से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपने साथ काम करने वाले 4 सहकर्मियों पर चाकु से हमला कर दिया। हमले के पीछे की वजह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। असल में यहां पर आरोपी को छुट्टी नहीं मिली तो वो आग बबूला हो गया और अफने ही साथियों पर चाकु से हमला कर दिया। गुरुवार को वह चाकू लेकर ऑफिस आया और खौफनाक कदम उठा लिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक असित सरकार ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली। इससे वो इतना ज्यादा नाराज हो गया की सहकर्मियों से बहस करने लगा। फिर दोपहर करीब 12 बजे उसने ऑफिस में चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक सुरक्षा गार्ड समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों में जयदेव चक्रवर्ती, संतुनु साहा, सारथा लाते और शेख सतबुल शामिल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उत्तर 24 परगना के सोदेपुर का रहने वाला आरोपी असित सरकार, तकनीकी शिक्षा विभाग में काम करता था। छुट्टी को लेकर सहकर्मियों से झगड़े के बाद उसने उन पर चाकू से हमला किया और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Richest Religion in The World: दुनिया में सबसे अमीर होते हैं इस धर्म के लोग, कहां होती हैं हिंदुओं की गिनती?

चाकू लेकर इधर-उधर घूमता रहा आरोपी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक सरकारी कर्मचारी के अपने ही साथियों पर चाकु से हमला करने की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। छुट्टी न मिलने पर आरोपी इतना ज्यादा भड़क गया ये किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है। यहीं नही इतना ही नहीं आरोपी कर्मचारी खून से सना चाकू लेकर इधर-उधर घूमते रहा, ये घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी का नाम असित सरकार बताया जा रहा है। असित न्यूटाउन के करिगोरी भवन में राज्य सरकार का कर्मचारी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यातायात पुलिस के एक कर्मी ने आरोपी से चाकू फेंकने को कहा, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

‘रेलवे ट्रैक पर लगा दिया डेटोनेटर…’ Video देख भड़क गए लोग, बाद में जब पता लगी वजह, तो सभी ने पकड़ लिया अपना सिर