India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: शादियों से जुड़ी अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन जब आप ये वाला वीडियो देखेंगे तो आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।जैसा की आपको पता होगा कि, शादियों में अक्सर रिश्तेदारों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी देखने को मिलती है। कई बार ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं, जो लोगों के मन को झकझोर कर रख देती हैं। हाल ही में एक शादी के दौरान ऐसी ही घटना देखने को मिली।ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, जयमाला के दौरान स्टेज पर एक दूल्हा अपनी दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिलाने की कोशिश करता है।जैसा ही दूल्हा मिठाई दुल्हन के मुंह में ठूंसता हैं। दुल्हन उसके हाथों से मिठाई खाने से मना कर देती है।
दूल्हा करने लगा जिद
लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं होता और वह दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिलाने की कोशिश करने लगता है। जिसके बाद दुल्हन का मूड खराब हो जाता है और वह गुस्सा हो जाती है। अगले ही पल जैसे ही दूल्हा दुल्हन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, दुल्हन दूल्हे को जोरदार थप्पड़ मार देती है।आगे वायरल वीडियो में जो होता है वो और भी मजेदार है। दुल्हन से पिटने के बाद दूल्हे का पारा भी चढ़ जाता है और वह दुल्हन पर हमला भी कर देता है।
देखते ही देखते नवविवाहित जोड़े के बीच घमासान शुरू हो जाता है। शादी में आए मेहमान दूल्हा-दुल्हन को इस तरह लड़ते देख हैरान रह जाते हैं। कई मेहमान स्टेज पर दूल्हे-दुल्हन के बीच हो रही लड़ाई को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे अपनी कोशिश में नाकाम हो जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर हाथ उठाते रहते हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर कई लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को सच्ची घटना बताया तो कई लोगों ने इसे मजाकिया प्रैंक बताया। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
सोनीपत में सोशल मीडिया पर छाने के लिए कर रहा था स्टंट, पर फिर जो हुआ… पढ़कर रह जाएंगे आप भी दंग