India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार रात एक खौफनाक घटना सामने आई, जब महादेव घाट इलाके में बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़कियों पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। बताया गया कि लड़कियों को रास्ते में रोककर उनके साथ बदसलूकी की गई। मामला तब और भयावह हो गया जब एक हमलावर ने एक लड़की की उंगली काट दी। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़कियां कोरबा और बिलासपुर की हैं। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर लड़के और लड़कियों के बीच हो रही मारपीट को देखा जा सकता है।

लड़की पर हमले का वीडियो वायरल

घटना के बाद लड़कियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, हालांकि हमले की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लड़कियां खुद को बचाने की कोशिश करते हुए हमला होते दिख रही हैं। एक लड़का एक लड़की को परेशान करता दिख रहा है और वह उसे रोकने की कोशिश करती है। तभी कुछ और लड़के आते हैं और बाकी लड़कियों को पीटना शुरू कर देते हैं।

‘यह RCB का निजी मामला था,’ बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर BCCI ने दिया एक और चौंकाने वाला बयान, झाड़ लिया पल्ला?

लड़की को घसीट रहे थे लड़के

वीडियो में एक लड़का एक लड़की को घसीटता हुआ दिख रहा है, जिससे वह गिर जाती है। इसके बाद दो और लड़के आते हैं और उसे घसीटते हुए आगे ले जाते हैं। एक और लड़का एक लड़की को उसके बालों से खींचता हुआ दिखाई देता है, जबकि वह भागने की कोशिश करती है।

‘धोखेबाजी’ का टैग लेकर Deepika Padukone ने कर दिया कांड, अचानक नई फिल्म का किया ऐलान, Video देकर लोग बोले ‘क्वीन मूव’