India News (इंडिया न्यूज), College Students Viral Video : आज कल सोशल मीडिया पर लड़कियों के लड़ने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियों के बीच जबरदस्त मारपीट होते हुए दिख रही है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि घटना कॉलेज कैंपस के अंदर की है। जहां दोनों लड़कियों के बीच किसी विवाद के चलते हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की दूसरी लड़की के बाल खींचकर मार रही है। दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ जो हर जगह होता है, यहां पर भी वहीं हुआ। वहां पर मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं इस झगड़े को रोकने की बजाय तमाशबीन बने रहे और कई लोग वीडियो बनाते नजर आए। इसके बाद वहां पर दो लड़कियां पहुंचती हैं और बीच बचाव कर मामले को शांत कराती हैं।

महिला ने की सारी हदें पार, बाथरूम में किया ऐसा काम, सफाई वाले लड़के ने ऐसे सिखाया सबक!

पुलिस तक पहुंचा मामला

इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के चलते ये वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। अब इसी के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि झगड़े की वजह व्यक्तिगत दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है।

कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर कॉलेज प्रशासन की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से घटना की निंदा की गई है। पुलिस से कहा गया है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच चल रही है और दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। साथ ही सवाल किया है कि जब घटना हो रही थी कि तो कॉलेज के गार्ड कहां थे।

20 साल के पोते संग भाग गई दादी, प्यार में तार-तार हुए रिश्ते? साथ में जो लेकर गई…जानकर ठनक जाएगा माथा