India News (इंडिया न्यूज), Covid 19 Change Moon Temperature: जिस तरह से दुनिया भर में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई है, उसे कई दशकों तक शायद ही कोई भूल पाए। कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया था। इस महामारी ने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले ली थी। अब एक बार फिर कोरोना महामारी सुर्खियों में है, क्योंकि एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोविड-19 महामारी ने न केवल पृथ्वी, बल्कि चंद्रमा को भी प्रभावित किया है।
‘लॉकडाउन के कारण चंद्रमा ठंडा हो गया’
अध्ययन में दावा किया गया है कि वर्ष 2020 में जब पूरी दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया था, तब चंद्रमा का तापमान गिर गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा 2024 के एक अध्ययन में किया गया था, जिसके बाद वैज्ञानिकों ने यह समझने के लिए फिर से अध्ययन करने पर विचार किया है कि क्या पृथ्वी पर मानवीय गतिविधियों में अचानक रुकावट आने के कारण अप्रैल और मई 2020 में चंद्रमा ठंडा हो गया था।
मिसौरी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट इंडीज के वैज्ञानिकों ने पाया कि लॉकडाउन के दौरान चंद्रमा की सतह का तापमान वास्तव में कम हो गया था। हालांकि, साल 2018 में भी चांद पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। शोधकर्ताओं के मुताबिक, चांद पर तापमान में बदलाव 2019 में ही शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हुआ।
दिल्ली के बाद मिल्कीपुरी में भी खिला ‘कमल’, योगी का काम, मिल्कीपुर बोला ‘जयश्रीराम’
‘कोरोना की वजह से नहीं गिरा चांद का तापमान’
पिछले साल के अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 2017 से 2023 तक चांद की सतह के तापमान का विश्लेषण करने के लिए नासा के डिवाइनर लूनर रेडियोमीटर एक्सपेरीमेंट के डेटा का इस्तेमाल किया था, जिसमें पाया गया था कि 2020 के लॉकडाउन के दौरान तापमान में गिरावट आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मिसौरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. विलियम स्कोनबर्ग ने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि मानवीय गतिविधियों में अचानक कमी आने की वजह से चांद ठंडा हो गया। उन्होंने कहा कि धरती से निकलने वाली गर्मी और रेडिएशन चांद के तापमान को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन यह प्रभाव इतना छोटा होगा कि इसे मापना बहुत मुश्किल होगा।
अचानक खून से भर गई नदी! लाल पानी देख दहशत में आए लोग, क्या है इसके पीछे का रहस्य?