India News (इंडिया न्यूज),Afghanistan: दुनिया के कई ऐसे कट्टर मुस्लिम देश हैं जहाँ सेक्स को लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए हैं। इन कट्टर मुस्लिम देशों में अगर शादी से पहले सेक्स कर लिया जाए तो बुरा हाल होता है। वैसे तो दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां सेक्स बिफोर मैरिज को लेकर सख्त नियम और कानून हैं। लेकिन इनमे से एक देश ऐसा है जहाँ रूह को झंझोर कर रख देने वाली सजा दी जाती है। वहीं कई मुस्लिम देश ऐसे हैं जहाँ महिलाएं बिना हिजाब के घर से बाहर नहीं निकल सकती। लेकिन क्या आपने कभी सेक्स को लेकर कोई नियम सुने हैं? जी हां, दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना गैरकानूनी है और ऐसा करते पाए जाने पर जेल से लेकर कोड़े मारने तक की सजा दी जाती है। वरना कहीं कहीं तो जान से भी मार दिया जाता है।
- इस देश में किया जाता है बुरा हाल
- इस देश में हुआ था ऐसा
किस मूलांक की खुलेगी किस्मत की तिजोरी, जाने किन जातकों को रहेगा टेंशन? पढ़िए सोमवार का भविष्यफल!
इस देश में किया जाता है बुरा हाल
वैसे तो कई ऐसे देश हैं जहाँ शादी से पहले सेक्स करने पर रूह को झंझोर कर रख देने वाली सजा दी जाती है। लेकिन इनमे से अफगानिस्तान एक ऐसा देश है जहाँ की सजा बेहद ही खौफनाक और खतरनाक होती है। दरअसल, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद नियम और भी सख्त और कठोर हो गए हैं। कहा जाता है कि, यहां शादी से पहले संबंध बनाने वाले जोड़ों को बेरहमी से पत्थर मारे जाते हैं। जिसके बाद उनकी मौत भी हो जाती है। वहीँ अफगानिस्तान के अलावा, कतर, सूडान, फिलीपींस, पाकिस्तान, ईरान में भी इस तरह के ही नियम हैं।
इस देश में हुआ था ऐसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें, शरिया कानून के तहत सोमालिया में अविवाहित लोगों के बीच सेक्स को काफी गलत माना जाता है। इस दौरान ऐसे जोड़े को समाज बुरी नजर से देखने लगता है और उन्हें बहुत गंदा समझा जाता है। वहीँ 2008 में सोमालिया में एक महिला ने शादी से पहले सेक्स किया था, जिसके बाद उसे पत्थर से बुरी मारकर मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
‘राजा बाबू’ लोकसभा की हार को…’, अब किससे भिड़ गईं कंगना रनौत? जमकर खरी-खोटी सुना दिया!