India News (इंडिया न्यूज), Hitler Related Theory: इजरायल इस समय हिजबुल्लाह, हमास, ईरान से जंग रहा है। आज दुनिया में यहूदी काफी ताकतवर हैं। पूरी दुनिया में यहूदियों का दबदबा है। अमेरिका जैसे ताकतवर देशों में भी यहूदियों का दबदबा है। यही वजह है कि अमेरिका हर हाल में इजरायल के पीछे खड़ा नजर आ रहा है। आज इजरायल अपने दम पर किसी को खत्म करने की ताकत रखता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब यहूदी एक सनकी तानाशाह से खुद की रक्षा नहीं कर पा रहे थे। दरअसल, हम जर्मन तानाशाह हिटलर की बात कर रहे हैं। जिसने एक सनक के चलते 60 लाख यहूदियों को मरवा दिया था। आज हम आपको इस तानाशाह की एक थ्योरी के बारे में बताएंगे, जिसमें एक यहूदी वेश्या का किरदार है और साथ ही एक भयंकर बीमारी भी है।
हिटलर ने यहूदियों को खत्म करने की खाई कसम
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हिटलर के बारे में कई थ्योरी हैं। लेकिन जिस थ्योरी की बात हम आज करेंगे, उसमें एक यहूदी वेश्या भी है। इस थ्योरी के मुताबिक हिटलर अक्सर एक यहूदी वेश्या के पास जाता था, लेकिन जब उसे यौन रोग हुआ तो वह इतना क्रोधित हुआ कि उसने यहूदियों को खत्म करने की कसम खा ली। हालांकि, बाकी थ्योरी की तरह हिटलर की यह थ्योरी भी अपुष्ट है। यानी अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बारे में आपको कई जगह पढ़ने को मिल जाएगा।
Viral Video: दिल्ली में गूंजा ‘वोट फॉर डोनाल्ड ट्रंप’ का नारा, साधु-संतों ने जीत के लिए किया हवन
हिटलर ने कई वैश्याओं से बनाए थे संबंध
एडोल्फ हिटलर के बारे में कहा जाता है कि उसका एक यहूदी महिला से संबंध था, जो एक वेश्या थी। इसी वेश्या के कारण हिटलर को कई यौन स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था। ये यौन समस्याएं इतनी गंभीर थीं कि इसका असर हिटलर के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा। कई इतिहासकारों का मानना है कि इसकी वजह से हिटलर की यहूदियों के प्रति नफरत और भी बढ़ गई थी। इस यहूदी महिला के नाम की बात करें तो उसका नाम “फ्रैंक” था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक हिटलर ने अपनी राजनीतिक गतिविधियों के दौरान कई वेश्याओं से संबंध बनाए थे, जिनमें यहूदी महिलाएं भी शामिल थीं।