India News (इंडिया न्यूज), Holi 2025: देशभर में 14 मार्च को होली का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया, रंगों के इस त्यौहार के मौके पर कई ऐसी घटनाएं भी सामने आईं जिनकी खूब चर्चा हो रही है। इस दौरान बदमाशों ने होली का फायदा उठाकर लड़कियों के साथ गंदी हरकतें कीं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के होली के मौके पर एक विदेशी महिला के आसपास खड़े हुए हैं इनमें से एक युवक महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उसकी मांग में बीना रुके सिंदूर की तरह रंग भरे जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है।
विदेशी महिला के साथ बदतमीजी का वीडियो
इस वीडियो में सामने से एक लड़का महिला के सिर पर पूरा रंग उड़ेल देता है साइड में खड़ा एक लड़का उसका प्राइवेट पार्ट भी टच कर रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो यूपी के बरसाना का है। इस वीडियो को शेयर कर यूपी पुलिस को भी टैग किया जा रहा है, इसके साथ ही यूपी सरकार की भी आलोचना की जा रही है। इस वीडियो में लोग फराह खान के बयान ‘होली छपरियों का त्यौहार है’ को सही बताते हुए नजर आ रहे हैं। होली पर महिलाओं के साथ गन्दी हरकतों के और भी कई वीडियो वायरल हुए हैं।
तुषार शुक्ला ने शेयर किया वीडियो
ऐक्टर और ब्लॉगर तुषार शुक्ला ने ऐसा ही एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह भी होली खेलने बरसाना पहुंचे थे। हालांकि, इस वीडियो में उन्होंने जो दिखाया है, उससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। दरअसल, वीडियो में तुषार ने होली का फायदा उठाकर महिलाओं और लड़कियों से बदसलूकी करने वालों की पोल खोली है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ऐसे लोगों को जी भरकर गालियां दे रहे हैं।
तस्वीर देखकर आयेगा गुस्सा
बरसाना अपनी होली के लिए मशहूर है, लेकिन एक्टर तुषार शुक्ला ने जो तस्वीर दिखाई है, उसे देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। दरअसल, उन्होंने होली का फायदा उठाकर लड़कियों से अश्लील हरकतें करने वालों को सबक सिखाने के लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में तुषार कहते हैं कि मैं आज होली खेलने बरसाना गया था। सब कुछ ठीक था, लेकिन मेरा एक सवाल है, क्या बरसाना में सिर्फ लड़कियां ही होली खेलने जाती हैं? आप सीधे उनके प्राइवेट पार्ट को निशाना बनाते हैं, क्या आपके घर में मां-बहन नहीं हैं। उन्होंने कहा, कृपया ऐसी हरकतों की वजह से ऐसी जगह को बदनाम न करें।
वीडियो पर भड़क रहे लोग
तुषार शुक्ला के इस वीडियो पर यूजर्स भड़के हुए हैं और महिलाओं के साथ ऐसी घटिया हरकत करने वालों को सोशल मीडिया यूजर्स गालियां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, इन हरकतों की वजह से हमारा ब्रज बदनाम हो गया है। बहनों, मत आओ, मैं खुद ब्रजवासी हूं और ये सब देखा है, राधे राधे। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे नीच लोग भगवान के इस पवित्र स्थान का नाम खराब करते हैं। वहां की महिलाओं को ऐसी नीच, नीच हरकत करने वालों को जूतों से जवाब देना चाहिए।