India News (इंडिया न्यूज), Holi in Pakistan: क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में होली का त्यौहार कैसे मनाया जाता है और क्या यहाँ होली के दिन छुट्टी होती है? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। इस बार होली का त्यौहार भारत में 14 मार्च को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आपको बता दें कि होली के त्यौहार को रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंगों से खेलते हैं और मिठाइयाँ खाते हैं। दूसरे देशों से भी लोग होली खेलने के लिए भारत आते हैं और इसका उत्साह देखते ही बनता है।

पाकिस्तान की होली

अब सवाल यह है कि अगर पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यक हिंदू हैं तो क्या वे होली खेलते हैं। इसका जवाब है हाँ। पाकिस्तान में होली खेली जाती है, लेकिन कोई खास धूम-धाम नहीं होती। क्योंकि पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या बहुत कम है। वहीं भारत की तरह कई मुस्लिम भी हिंदुओं के साथ होली खेलते हैं, पाकिस्तान में ऐसा नहीं होता। इतना ही नहीं, पाकिस्तान में होली पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता है। केवल उन्हीं कर्मचारियों को छुट्टी दी जाती है जो हिंदू हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल 2024 में पहली बार सिंध में होली के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। उससे पहले 2020 में होली के मौके पर बलूचिस्तान में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। सरल भाषा में कहें तो होली पर छुट्टी होगी या नहीं, यह तय नहीं है। सरकार अपनी मर्जी से छुट्टी दे सकती है या नहीं। आजादी के बाद दशकों तक पाकिस्तान में होली पर कोई छुट्टी नहीं होती थी।

भारत में होली का जश्न

भारत में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ खास जगहें हैं जहां दुनिया भर से लोग होली खेलने आते हैं। जैसे, सबसे ज्यादा होली उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में खेली जाती है। यहां की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। लोग भगवान कृष्ण की नगरी में लट्ठमार होली खेलने और देखने आते हैं। इसके अलावा वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर मसाना की होली बहुत प्रसिद्ध है। इसमें बाबा लोग चिताओं के जलने के बाद बची राख से होली खेलते हैं। राजस्थान के उदयपुर की शाही होली और पुष्कर की होली भी बहुत प्रसिद्ध है।