India News (इंडिया न्यूज),Holi Shopping: होली के त्योहार को अब 10 दिन से भी कम समय रह गया है। इस बार होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। भारत में होली को हमेशा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। फाल्गुन महीने की शुरुआत होते ही लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रंग खेलकर होली का जश्न मनाते हैं।यह त्योहार पिचकारी और रंगों के बिना अधूरा है। ऐसे में अगर आप होली का सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं, जहां आपको सस्ते में सारी चीजें मिल जाएंगी। चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली की किन-किन जगहों पर आप होली की खरीददारी कर सकते हैं।

लाजपत नगर मार्केट

आप होली का सामान लेने के लिए दिल्ली के लाजपत नगर बाजार भी जा सकते हैं। यहां आपको कम पैसों में होली से जुड़ा सामान मिल जाएगा। यहां आप कम पैसों में होली के रंग और पिचकारी खरीद सकते हैं।यहां होली खेलने के लिए आपको गुलाल ही नहीं बल्कि नैचुरल हर्बल गुलाल मिलता है।

सरोजिनी नगर

सरोजिनी नगर मार्केट न सिर्फ कपड़ों के लिए फेमस है बल्कि यहां होली का सामान भी बहुत सस्ता मिलता है. आप यहां नेचुरल गुलाल को कम पैसों में ही खरीद सकते हैं एक और खासियत यह भी है कि आप होली के कपड़े भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं

तिलक नगर बाजार

दिल्ली की तिलक नगर मार्केट भी होली का सामान खरीदने के लिए बेस्ट ऑप्सन हो सकती है। यहां होली के कई दिन पहले से ही गुलाल के स्टॉल लग जाते हैं। अगर आप ऑर्गेनिक गुलाब खरीदना चाहते हैं तो इस मार्केट में जा सकते हैं।यहां होली के दूसरे सामान भी मिल जाते हैं। सस्ती शॉपिंग के लिए यह जगह बेस्ट है।

पहाड़गंज मार्केट

इसके अलावा, आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहाड़गंज मार्केट भी जा सकते हैं. यहां आप सस्ता और बढ़िया सामान खरीद सकते हैं. इस मार्केट से होली के लिए पिचकारी 20 रुपए से मिलने शुरू हो जाएंगे।

जब धृतराष्ट्र ने भीम को गले लगाकर मारने की रची साजिश, लेकिन कृष्ण की चालाकी ने पलट दिया खेल!

सनातनी आंखें’ फोड़ने वाला औरंगजेब ले डूबा अबू आजमी का करियर? सपा नेता को मिली अपने किए की ऐसी सजा

Delhi Brahmpuri Mosque: दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद निर्माण कार्य पर विवाद, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी