इंडिया न्यूज:(Honey Singh On Netflix) सदी के सबसे नामी ग्रामीमी रेपर में से एक हनी सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने कई बेहतरीन गाने दिए हैं जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं लेकिन कुछ समय पहले हनी सिंह के सितारे बिल्कुल डुब गए थे और वह इंडस्ट्री से पूरी तरीके से गायब हो चुके थे लेकिन एक बार फिर हनी सिंह इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं और अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उनकी जिंदगी के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है।

हनी सिंह ने की इंडस्ट्री में वापसी

हनी सिंह ने काफी लंबे समय बाद इंडस्ट्री में दोबारा वापस ही की है और वह एक बार फिर से अपने स्टाइल को वापस ला रहे हैं लेकिन अभी तक के जितने भी गाने उन्होंने रिलीज किए हैं। वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन हनी सिंह हार मानने वालों में से नहीं है। वह लगातार बेहतरीन से बेहतरीन गाने पेश करते जा रहे हैं ताकि उनके फैंस उन्हें पसंद कर सकें।

नेटफ्लिक्स पर आएगी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री

अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर हनी सिंह के जीवन के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है और इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने के लिए उनके परिवार वालों और दोस्तों से भी बात की गई है ताकि उनके जीवन के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें पता की जा सके। ऐसे में हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर आने वाली डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर पोस्ट करते हुए सभी को इस बात की जानकारी दी है कि वे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर देखने वाले हैं।

 

ये भी पढ़े: श्रद्धा के भाई सिद्धांत बॉलीवुड में नहीं कमा पाए नाम, बहन से रह गए पीछे