India News (इंडिया न्यूज़), Aishwarya And Abhishek, दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है साथ ही उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है। जिसका नाम आराध्या बच्चन है। ऐसे में अभिषेक और ऐश्वर्या की कोई भी तस्वीर अगर सोशल मीडिया पर आती है। तो वह आने के साथ ही वायरल हो जाती है। जिसे देख फैंस कपल गोल की मसाले देते हैं। वही एक बार फिर से एश्वर्या और अभिषेक की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। बता दे कि बॉलीवुड हंगामा द्वारा डाली गई एक वीडियों जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं।

ऐश्वर्या अभिषेक का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो अभिषेक की कबड्डी टीम जयपुर की पिंक पैंथर का है। जिसमें ऐश्वर्या आराध्या अभिषेक नजर आ रहे हैं। इस मैच में पिंक पैंथर की जीतने के बाद सभी लोग जश्न मनाते हुए और तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं। जिसमें अभिषेक ने एक्साइटिड होते हुए ऐश्वर्या को अपनी तरफ खींच कर गले लगाया है। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसने भी यह नजारा देखा है। वह अभिषेक को प्यार में बता रहा है। वही इन दोनों की रोमांटिक जोड़ी की तारीफ भी कर रहा हैं।

वीडियो में आराध्या भी आई खुश नजर

वही वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन भी उन दोनों के बीच गले लगते समय आ गई थी। इसके साथ ही आराध्या भी काफी खुश नजर आ रही है और वह खुशी के मारे उछल हुई भी दिख रही है। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।

वीडियो में देखिए और भी सितारे

पिंक पैंथर की इस मैच में ऐश्वर्या और अभिषेक के अलावा भी कई सितारे नजर आए। जिसमें से रणवीर सिंह भी शामिल थे। रणबीर सिंह इस फंक्शन के दौरान ब्लैक कलर के कोट और रेड कलर की चेक पैंट में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने सर पर एक मस्टर्ड कलर की टोपी और चश्मे भी पहने हुआ था।

 

ये भी पढे़: रस्सी से भी ज्यादा लचीली है अनुष्का, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल