India News (इंडिया न्यूज), Legends Of Pakistan Left India: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने आदेश दिया है कि सभी पाकिस्तानी नागरिक अपने देश वापस लौट जाएं। जबकि डेडलाइन पूरी हो चुकी है तो ऐसे में सवाल यह है कि अब तक कितने नामचीन लोग अपने देश वापस लौट चुके हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार अटारी बॉर्डर पर प्रोटोकॉल अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानियों के लिए शॉर्ट टर्म वीजा 27 अप्रैल को समाप्त हो गया था। पिछले तीन दिनों में 537 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस लौटे हैं। जबकि 850 भारतीय पड़ोसी देश से अपने देश लौटे हैं।

25 अप्रैल को भारत सरकार ने जारी किया था नोटिस

25 अप्रैल को भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का नोटिस जारी किया था। इसमें राजनयिकों, लॉन्ग टर्म और आधिकारिक वीजा को छोड़कर पाकिस्तानियों को जारी सभी तरह के वीजा रद्द कर दिए गए थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार नौ राजनयिकों और अधिकारियों समेत 537 पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर जा चुके हैं। इसमें पाकिस्तान के नौ वरिष्ठ राजनयिक भी शामिल हैं।

अपने वतन कैसे लौटे पाकिस्तानी

अटारी आईसीपी पर तैनात सूत्रों के अनुसार 25 अप्रैल को 191 पाकिस्तानी नागरिक वाघा बॉर्डर पार कर अपने देश गए। इसके बाद सबसे ज्यादा लोग 27 अप्रैल को पाकिस्तान लौटे। कुछ पाकिस्तानी नागरिक हवाई मार्ग से भी अपने देश पहुंचे होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ानें बंद हैं। ऐसे में उन्हें किसी तीसरे देश के रास्ते अपने देश पहुंचना पड़ा होगा।

सुबह उठते ही खाली पेट निगल लीजिये इस काले बीज का पानी, Blood Sugar से लेकर Cholesterol तक को शरीर से कुरेद देगा गारंटी के साथ!

हवाई मार्ग से पाकिस्तान पहुंचने वाले लोगों की संख्या अभी उपलब्ध नहीं है। आज (मंगलवार) भी लोगों के पड़ोसी देश पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

सड़ेंगी आंतें, लगेंगे कीड़े…सावधान! अगर खा लिया इस जानवर का मांस तो उतार देगा आपको मौत के घाट, एक्सपर्ट्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा