India News (इंडिया न्यूज), Rafael M Fighter Jet: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और भी खराब हो गए हैं। यही वजह है कि भारत रक्षा के क्षेत्र में खुद को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसी क्रम में आज सोमवार भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक राफेल डील पर हस्ताक्षर हुए हैं। समझौते के तहत भारत फ्रांस से 26 राफेल विमान खरीदेगा। इसमें 22 सिंगल सीटर विमान और चार डबल सीटर विमान शामिल हैं। इस डील की कीमत करीब 63,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको राफेल के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

राफेल-एम का डिजाइन क्यों है खास?

राफेल-एम फाइटर जेट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सी प्लेन पर उतर सकता है और उड़ान भर सकता है। इसमें कुछ खास तकनीकी खासियत है, जो इसे खास बनाने का काम करती है। इसमें मजबूत लैंडिंग गियर, जंप स्ट्रट नोज व्हील, अरेस्टिंग हुक जैसी चीजें शामिल हैं। ये सभी शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा राफेल में माइक्रोवेव लैंडिंग सिस्टम है, जो राफेल को जहाज पर आसानी से उतरने में मदद करता है।

विश्व बैंक ने कर दिया बड़ा खेला…सिंधु जल संधि को लेकर दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान में मच गया हाहाकार, अब क्या करेंगे पीएम शहबाज?

राफेल-एम जहाज पर कैसे उतरता है?

  • राफेल-एम के उड़ान भरने से पहले, फ्लाइट क्रू जहाज पर उतरने के लिए विस्तृत योजना तैयार करता है, जिसमें जहाज की स्थिति और अन्य कारक शामिल होते हैं।
  • इसके बाद, राफेल जहाज की ओर आगे बढ़ता है और एक निश्चित ऊंचाई और गति तक पहुँच जाता है।
  • राफेल में एक अरेस्टिंग हुक है, जो राफेल को जहाज पर उतरने में मदद करता है। यह हुक एक तार के माध्यम से जहाज की सतह से जुड़ा होता है और जब विमान इस पर उतरता है, तो यह इस हुक को पकड़ लेता है।
  • जैसे ही राफेल जहाज पर उतरता है, उसे अरेस्टिंग हुक के माध्यम से रोक दिया जाता है। राफेल में एक विशेष प्रकार का लैंडिंग गियर होता है, जो जहाज पर उतरना आसान बनाता है। लैंडिंग गियर जहाज की सतह पर अधिक वजन सहन कर सकता है और इसे सुरक्षित बनाने में मदद करता है।
  • राफेल में जंप स्ट्रट नोज व्हील भी है, जो विमान को शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए आसान बनाता है। यह विमान को जल्दी से उड़ान भरने में भी मदद करता है।
  • इस विमान में फिन-टिप टेलीमेट्री सिस्टम है, जो इसके इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम को बाहरी उपकरणों के साथ सिंक करने में मदद करता है। यह सिस्टम तय करता है कि विमान सही दिशा में उतर रहा है या नहीं।

धर पानी रोका, इधर पाकिस्तान को हर साल 10 अरब डॉलर का माल बेच रहा है भारत! प्रतिबंधों के बाद भी क्यों जारी है व्यापार?