India News (इंडिया न्यूज), Husband Wife Viral Video : इंटरनेट पर अब तक आपने पति-पत्नी के बीच तकराव के कई वीडियो देखे होंगे। जहां दोनों लोग आपस में लड़ाई कर रहे हैं या तो हाथापाई। ऐसी भी खबरें सामने आई हैं जहां पर शादी के बाद पत्नी, पति को छोड़कर किसी और के पास चली जाती है। लेकिन क्या आपने अभी तक ऐसा वीडियो देखा है जहां पर पत्नी के वापस मिलने पर पति बीच सड़क पर सब के सामने फूट-फूटकर रोने लगा। पत्नी के लिए पति का ऐसा प्यार आपने पहले नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के प्यार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Ex के साथ बनने वाले गैर संबंधों के बारे में पति को बताना जरुरी है या नहीं…जब भरी सभा में प्रेमानंद महाराज से महिला ने पूछा ऐसा सवाल, देखें वीडियो

‘पत्नी के कपड़े भी धोए’

वायरल वीडियो में पति-पत्नी जमीन पर बेठे हुए नजर आ रहे हैं। पति, पत्नी से रोते हुए कहता है कि, हम इसको बहुत मानते हैं, इसका कपड़ा धोआ देते हैं, खाना बनवा देते हैं। इसका कितना हेल्प करते हैं। पति रोते हुए आगे कहता है कि, चार दिन से हम खाना नहीं खाए हैं, इनके मिलने के बाद… अब पेट भर खाना खाएंगे। इसके बाद महिला पति से चुप होने को बोलती है और कहती है कि, शांत हो जाइए…जेंट्स रोते नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @mushraffbhaijaan नाम के यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है। यूजर्स भी वीडियो पर जमकर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ऐसा पति कहां मिलता है। तो दूसरे ने लिखा, आखिर लोगों को क्या हो गया है। वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास भाग जाती है। फिलहाल अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ये वीडियो कहा का है।

‘चार बच्चों के बाद मेरे साथ…’ पांचवी बार मां बनेगी Seema Haider, गोद भराई की रस्म में बताया पाकिस्तानियों का जुल्म!