India News (इंडिया न्यूज), Viral Video : लोगों का ऐसा मानना है कि प्राइवेट सेक्टर में काफी ज्यादा काम करना होता है, इसके अलावा आपको ऐसे टार्गेट दिए जाते हैं जिसे पूरा करने में हालत खराब हो जाती है। कंपनी की तरफ से उनके कर्मचारियों को टार्गेट पूरा करके देने के लिए काफी परेशान भी किया जाता है। लोग समय से ज्यादा काम करते हैं, फिर भी उन्हें कम सैलरी मिलती है।
वहीं सरकारी नौकरियों में ऐसा नहीं है वहां के कर्मचारियों पर इतना वर्कलोड नहीं होता है और सैलरी भी अच्छी मिलती है। वहीं डॉक्टर की जॉब को सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने अब इस सेक्टर को लेकर भी सवाल उठा दिए हैं।
‘हम डॉक्टर हैं या इंश्योरेंस एजेंट’
असल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जो खुद को डॉक्टर बता रहा है। वीडियो में शख्स चौंकाने वाला दावा कर रहा है। शख्स वीडियो में कह रहा है कि, मैनेजमेंट हमसे कहता है कि इस महीने ICU में कितने बेड बढ़ने चाहिए – ओटी खाली नहीं रहनी चाहिए। जो मरीज ओपीडी में है उसे भर्ती कराओ। चाहे जरूरत हो या ना हो – क्या हम डॉक्टर हैं या किसी इंश्योरेंस एजेंट की तरह कोटा पूरा करने वाले सेल्समैन? रोज मीटिंग होती है। कितने नए पेशेंट लाए?
क्या है वीडियो की सच्चाई?
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @quicks_official नाम के यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो पर तेजी से लाइक आ रहे हैं और तेजी से शेयर किया जा रहा है। यूजर कमेंट करके डॉक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि, ऐसे डॉक्टर की सराहना होनी चाहिए – तो दूसरे ने लिखा कि, आप अपना क्लिनिक खोलिए हमें ऐसे डॉक्टरों की जरूरत है।
वैसे अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वीडियो कहा का है। और शख्स ने अपना नाम भी नहीं बताया और न ही किसी हॉस्पिटल का नाम लिया। इंडिया न्यूज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।