India News (इंडिया न्यूज), Dulhan Leave Mandap : हिंदू रीति रिवाज में शादी के बंधन को काफी खास माना जाता है। इसमें दो लोगों के अलावा दो परिवार भी जुड़ते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि शादी वाले दिन अगर एक बार दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठ जाते हैं, तो फिर शादी खत्म होने तक उठना नहीं चाहिए। इसे बड़ा ही अशुभ माना जाता है। लेकिन गुजरात में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां पर दुल्हन अपना मंडप छोड़कर चली जाती है। लेकिन उसके इस कदम के बाद सभी उसकी जमकर तारीफ करते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या?

गुजरात के भावनगर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां भावनगर शहर के मिलनी चाली इलाके में एक दुल्हन अपनी बारात से पहले मतदान केंद्र पहुंची। उसने शादी से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि वर्तमान में भावनगर शहर के वडवा-बी वार्ड में चुनाव चल रहे हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ मतदान करने जा रहे हैं। इसमें वो दुल्हन भी शामिल है।

‘पता नहीं कहां से इतनी भीड़ आ गई, सब एक के ऊपर एक…’, चश्मदीद ने बताई भगदड़ के पीछे की बात, मंजर इतना भयावह था कि…

शादी में बचे थे केवल दस मिनट

मिलनी चाली क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन का नाम परिताबेन विनोदभाई बाबरिया है। उनके इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि उनकी शादी में केवल दस मिनट बचे थे, मगर उन्होंने मतदान के कर्तव्य को नहीं भूला। वह शादी के जोड़े में ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंची गईं। मतदान केंद्र के कर्मचारी भी दुल्हन को देखकर दंग रह गए। दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किया है।

92 सीटों पर हो रहे हैं नगर पालिका चुनाव

असल में भावनगर जिले की सीहोर, तलाजा और गरियाधर नगर पालिकाओं की 92 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. तलाजा तालुका पंचायत की 30-ऊंचडी, 16-नवाजुआ राजपारा सीटें, भावनगर ग्रामीण तालुका पंचायत की 11-लाखनका सीटें, सीहोर तालुका पंचायत की 21-वलवद, 18-सोनगढ़ सीटें और भावनगर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 3 की 1 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं।

फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी