India News (इंडिया न्यूज), Trending News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मोहब्बत की एक ऐसी कहानी सामने आई है। जिसे सुनकर आपको महिला की बेवकूफी पर तरस आएगा। दरअसल, पूरा मामला ये है कि, ग्वालियर के सिरौल थाने में एक महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात एक ठेकेदार से हुई थी। यह ठेकेदार उसका मकान बनवा रहा था। वे घर के सामान की लिस्ट को लेकर बातें करते थे। इस दौरान युवती की शादी हो गई। लेकिन ठेकेदार से उसकी बातचीत जारी रही। जल्द ही उनकी बातचीत प्यार में बदल गई।
ठेकेदार ने करवा दिया तलाक
ठेकेदार ने उसका तलाक भी करा दिया। लेकिन चार साल बाद महिला को ऐसा सच पता चला जिसने उसकी दुनिया ही तबाह कर दी। ऐसी थी प्रेम कहानी महिला की उम्र 25 साल है। उसने बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात ठेकेदार उदय सिंह से हुई थी। ठेकेदार ने शादी के बाद उसे प्रपोज किया और तलाक ले लिया। इसके बाद 2021 से 2024 तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। जब भी युवती शादी के लिए कहती तो उदय सिंह टाल देता। युवती जब उसके घर गई तो उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।
सच्चाई जान युवती रह गई हैरान
युवती यह जानकर हैरान है कि उदय सिंह शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। उसने उदय सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उसे उदय सिंह की सच्चाई पता चली तो उसने सारे रिश्ते तोड़ दिए। लेकिन इसके बाद आरोपी उसे धोखे में रखकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। अब युवती की शिकायत पर उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।