India News (इंडिया न्यूज), Husband kissed Boy In Train : भारत में ज्यादातर लोग कहीं पर भी जाने के लिए ट्रेन तो चुनते हैं। मुफीद और कीफायती होने की वजह से ये हमेशा से ही अच्छा विक्लप रहा है। देश में हर रोज लाखों लोग इससे सफर करते हैं। लेकिन कभी-कभी ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ की भी खबरे भी सामने आ जाती है। लेकिन अब जो केस सामने आया है उसने सभी को हिलाकर रख दिया है।

यहां एक शख्स की नीयत पास में लेटे लड़के पर डोल गई और उस शख्स ने लड़के को किस कर लिया। इसके बाद उस डिब्बे में बवाल मच गया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लेकिन ट्रेन में लड़के के साथ हुई घटना को जिस किसी ने भी सुना उसके होश उड़ गए हैं।

अनुचित तरीके से छुआ, किस किया

जिस लड़के साथ ये घटना घटी है उसका नाम निर्मल मिश्रा है। निर्मल ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में निर्मल ने लिखा कि, पुणे-हटिया एक्सप्रेस में मेरे साथ छेड़छाड़ की गई। छत्तीसगढ़ से एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने मुझे अनुचित तरीके से छुआ और सोते समय मुझे किस किया। जब मैंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने बेशर्मी से कहा कि उसे यह पसंद है। आरपीएफ को शिकायत की, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया, क्योंकि हम दोनों पुरुष थे. भीड़ ने उसका बचाव किया, क्योंकि वह अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। यह वास्तविकता है। मैं एक ताकतवर आदमी हूं और अगर लड़के भी ट्रेनों में सुरक्षित नहीं हैं, तो हम महिलाओं से कैसे सुरक्षित रहने की उम्मीद कर सकते हैं?

‘दोस्तों को बुलाओ…रोटी की सब्जी खिलाओ’, तोतली भाषा में मां के साथ बनाया अनोखा बर्थडे प्लान, इस बच्ची का वीडियो देख याद आ जाएगा अपना बचपन

आरोपी की पत्नी ने कहा जाने दो, कोई बात नहीं

निर्मल ने दावा किया कि शख्स ने उसे जबरदस्ती किस किया। हंगामे के बाद उसकी पत्नी ने कहा कि, कोई बात नहीं, जाने दो। वीडियो में कहा गया है कि अगर यही हरकत किसी लड़की के साथ हुआ होता या इनकी पत्नी के साथ होता तो सभी बोलते. लेकिन मेरे मामले में कोई नहीं बोल रहा है। इसके बाद गुस्से में निर्मल गालियां देते हैं। साथ ही पुलिस बुलाने की बात कर रहे हैं और वहां खड़े लोगों की तरफ दिखाते हुए कहते हैं कि इतने सारे लोग खड़े हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

एक दूसरे वीडियो में निर्मल शायद आपा खो बैठे और शख्स की पिटाई कर दी, जिसके बाद महिला रोते हुए माफी मांगने लगी। हालांकि, निर्मल के साथ जो हुआ, वो गलत था। लड़का हो या लड़की, किसी को भी गलत तरीके से छूना बिल्कुल जायज नहीं है।

सोशल मीडिया पर 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

निर्मल की तरफ से शेयर किए गए वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स अपनी नाराजगी जता रहे हैं। वीडियो में एक यूजर ने लिखा कि, पुरुष इसका मज़ाक क्यों उड़ा रहे हैं? यह सेक्सुअल असॉल्ट है. जब लड़कों के साथ ये सब होता है तो लोग मजाक करते हैं। लेकिन लड़की के साथ ऐसी घटना होती है तब बोलते हैं पुरुषों के साथ भी दुर्व्यवहार होता है।

भारत का वो प्रधानमंत्री, जिसने चुपचाप देश के बाहर छपवाई इंडियन करेंसी! जब खुला राज तो मच गया हंगामा