India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: सोशल मीडिया रोजाना लाखों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। उनमें से कुछ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं और उसके बाद कुछ ऐसी वीडियो भी सामने आती है कि, जिसे देखकर आपकी रूहें कांप जाती है। वीडियो इतना दर्दनाक होता है कि, कमजोर दिल वाले लोग इसे देख ही नहीं सकते है। आज हम आपको ऐसे ही एक वीडियो की जानकारी देने वाले हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

शख्स के दोनों हाथ-पैर को बांधकर पेड़ पर लटकाया गया

इस वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया गया है और उसे ऊपर से हवा में लटका दिया गया है। जिस जगह पर व्यक्ति को लटकाया गया है, उसके नीचे आग जल रही है। यानी व्यक्ति को जिंदा जलाया जा रहा है। आप खुद इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि, शख्स के दोनों हाथों और पैरों को बांधकर पेड़ पर लटका दिया गया है। वह काफी दर्द में है। वह अपनी जान बचाने की कोशिश करता है लेकिन ऐसा नहीं लगता कि उसकी जान बच पाएगी। यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है और इस व्यक्ति को क्यों जलाया जा रहा है, यह भी स्पष्ट नहीं है।

जब भारतीय PM का एक महिला ने पकड़ लिया था कॉलर, जानिए कौन थे वो प्रधानमंत्री और क्या दिया था जवाब?

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, आज की तारीख में कुछ भी देखा जा सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, भाई ये वीडियो जहां का भी है, ये अपने आप में खौफनाक है। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, भाई इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ये लोग दरिंदे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सब देखकर लगता है कि हमारा देश भारत कितना सुरक्षित है। लोगों ने वीडियो देखने के बाद हैरानी जताई है।

बर्तन में रखे मिठाइयों में युवक ने किया पेशाब, सोशल मीडिया यूजर्स ने पूरी कौम को दी गाली, सुनकर खौल जाएगा मुस्लिमों का खून