India News (इंडिया न्यूज),Bhutan News: अपनी कीमती चीजों को बुरी नजर से बचने के लिए अक्सर लोग घरों के बाहर नींबू और मिर्ची टांगते हैं। अधिकतर लोगों के घरों या दुकानों के बाहर आपको नींबू-मिर्ची दिख जाएँगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाँव का रहस्य बताने वाले हैं जो अपने घरों के बाहर नींबू-मिर्च नहीं बल्कि घर के बाहर पुरुषों के प्राइवेट पार्ट जैसी आकृतियां लटकाते हों? जी हां, भूटान में स्थित चिमी लखांग मंदिर के गांव में ऐसा होता है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। आइए जान लेते हैं कि आखिर क्यों वहां के लोग ऐसा करते हैं।

कबाड़ी का काम करने वाला निकला पाक जासूस, पाकिस्तान उच्चायोग के इशारे पर कर रहा था ये काम, खुलासे के बाद मचा हंगामा

ज्योति जसूस भी गई थी यहाँ

वहीँ सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ​​भी यहां का दौरा कर चुकी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहां वो एक ऐसी दूकान में गईं जहाँ पुरुषों के लिंग के आकार की आकृतियां मिलती हैं। वहीँ वहां पहुंचकर वो उन लिंग के प्राइस पूछती हैं और बताती हैं कि किस तरह यहाँ के लोग इन आकृतियों को अपने घरों के बाहर लटकाते हैं।

क्यों लटकाते हैं ऐसी आकृतियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऐसी प्रसिद्धि पाने का मुख्य कारण यह है कि लामा द्रुकपा कुनले पारंपरिक धार्मिक शिक्षाओं को असामान्य, विनोदी और प्रतीकात्मक तरीकों से सिखाते थे। वहीँ इसके पीछे का राज यह है कि उन्होंने “अपने लिंग की शक्ति” से एक राक्षसी आत्मा को हराया था, जिसके बाद लिंग उनके प्रतीक के रूप में सांस्कृतिक रूप से इस गाँव के लिए एक अच्छा चिन्ह माना जाने लगा। वहीँ चिमी लखांग के आस-पास के घरों और दुकानों की दीवारों पर लिंग की रंगीन, सुंदर डिज़ाइन वाली पेंटिंग भी बनी हुई हैं।

साथ ही, मंदिरों के दरवाज़ों पर लकड़ी से बने बड़े लिंग और छोटे लिंग के प्रतीक भी देखे जा सकते हैं। वहीँ स्थानीय लोगों का मानना है कि, द्रुकपा कुनले ने एक भूत को हराने के लिए लिंग के आकार की एक छड़ी बनाई, जिस छड़ी से उसे मार डाला और उसे स्तूप में दफना दिया। तब से ही, लिंग के प्रतीक को एक ऐसा प्रतीक माना जाता है जो बुरी शक्तियों को खत्म करता है और अच्छाई लाता है।

आतंकवादियों को भारत के हवाले करे पाक, विदेश मंत्रालय की मुस्लिम देश को चेतावनी