India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: ये सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रही है। दरअसल पूरा मामला ये है कि, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बिजली के तारों पर अपने कपड़े सूखता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को अबतक 5.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसके अलावा इस वीडियो को 81452 लोगों ने लाइक किया है। इस हैरान कर देने वाले नजारे ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। यह नजारा वाकई ऐसा है जो शायद हमारे भारत में ही देखने को मिल सकता है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, छत से बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने के इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @rajnishmatela पर पोस्ट किया गया था। इसमें एक शख्स घर की छत पर खड़ा होकर बिजली के तारों पर गीले कपड़े फैलाता नजर आया। सड़क से गुजर रहा एक शख्स यह नजारा देखकर हैरान रह गया। उसने छत पर खड़े शख्स से पूछा, “भाई, बिजली के तारों पर कपड़े क्यों सुखा रहे हो?” जवाब आया, “बिजली नहीं आ रही है।” सवाल पूछने वाले शख्स ने फिर कहा, “अगर अचानक बिजली आ जाए, तो?” दूसरा सवाल सुनकर तारों पर कपड़े सुखा रहा शख्स खामोश हो जाता है।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
अब तक इस वीडियो पर 3274 लोगों ने कमेंट्स किया है। लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शायद यह आदमी अपनी पत्नी से परेशान है,” तो किसी ने इसे सरकार के बिजली संकट पर कटाक्ष बताया। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “शायद तारों पर कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।” यह वीडियो लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बन गया है, वहीं इस वीडियो को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं।