India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर इलाके में एक महिला से पर्स छीनने की घटना सामने आई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें बाइक सवार बदमाश महिला से पर्स छीनते नजर आ रहे हैं। घटना के मुताबिक, महिला देर शाम अपने घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। उन्होंने महिला का पर्स छीन लिया, जिसमें नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। लूट के बाद बदमाश तेजी से भाग निकले। 

घटना सीसीटीवी में हुई कैद

लूट की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, बाइक सवार दो बदमाश महिला के पास आते हैं और तेजी से उसका पर्स छीनकर भाग जाते हैं। महिला कुछ देर तक उनके पीछे भागती है, लेकिन बदमाश तेजी से बाइक चलाकर भाग जाते हैं। घटना के बाद महिला सदमे में आ गई और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में लगे अन्य कैमरों की भी मदद ली जा रही है। 

अमेरिका में राष्ट्रपति के एक साइन से बड़े से बड़े अपराधी की सजा हो जाती है माफ? बाइडेन से लेकर ट्रंप तक… उड़ाई संविधान की धज्जियां

पुलिस ने जांच की शुरू

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा और महिला का लूटा गया माल बरामद कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं से लूट की घटनाओं को रोकने के लिए वे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। इसके अलावा पुलिस ने इलाके के लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। महिला से लूट की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पहली बार दिखा ये उड़ने वाला तक्षक नाग…क्यों कहते हैं इसे ‘रेयर ऑफ द रेयरेस्ट स्नेक’, दिखते ही कर दिया कलयुग की असल शुरुआत