India News (इंडिया न्यूज), North Korea Relation With India Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि दोनों में से किसी भी देश ने युद्ध की घोषणा नहीं की है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। पाकिस्तान लगातार भारत को धमकियां दे रहा है। कभी परमाणु हमले की बात करता है तो कभी कुछ और। वहीं, पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले भी लिए हैं, जो दुश्मन देश को पसंद नहीं आ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की संभावना के बीच यह सवाल भी बना हुआ है कि अगर दोनों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो कौन से देश भारत का साथ देंगे और कौन से पाकिस्तान का।
पूरी दुनिया में पाकिस्तान की बेइज्जती
पाकिस्तान को हमेशा लगता है कि अगर वह आतंकवाद को पनाह देता है और दुनिया में आतंकी हमले करता है तो दुनिया में मुस्लिम देशों की संख्या ज्यादा है, इसलिए वो देश उसका साथ देंगे। लेकिन यह पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलतफहमी है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की पूरी दुनिया में बेइज्जती हुई है। आइए अब यह भी जान लेते हैं कि ऐसी स्थिति में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का कौन साथ दे सकता है।
भारत और उत्तर कोरिया के संबंध
भारत और उत्तर कोरिया के संबंध आम तौर पर सौहार्दपूर्ण राजनीति वाले रहे हैं। इसमें आपसी सहयोग और समझदारी भरे कदम देखने को मिले हैं। लेकिन भारत ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम और मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर कई बार चिंता जताई है, वहीं दोनों देशों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अंतरराष्ट्रीय संगठनों जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग किया है। भारत ने उत्तर कोरिया को मानवीय सहायता भी प्रदान की है। भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी उत्तर कोरिया की सहायता की। दोनों देश संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में एक-दूसरे का समर्थन करते रहते हैं।
उत्तर कोरिया के पाकिस्तान के साथ संबंध
उत्तर कोरिया के पाकिस्तान के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने एक-दूसरे के साथ सैन्य और परमाणु सहयोग साझा किया है। यह सहयोग 1970 के दशक में शुरू हुआ और 1990 के दशक तक जारी रहा, जिसमें परमाणु और मिसाइल तकनीक का आदान-प्रदान जारी रहा। उत्तर कोरिया और पाकिस्तान के बीच संबंधों को लेकर राय बंटी हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि उत्तर कोरिया भारत का समर्थन करेगा न कि पाकिस्तान का।
‘मज़बूरी का उठाया फायदा’ सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 52 लाख रुपए की ठगी…एक और आरोपी गिरफ्तार