India News (इंडिया न्यूज), India vs pak military power: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इस बार आतंकियों ने छुट्टियां मनाने कश्मीर आए पर्यटकों को निशाना बनाया है। इसके बाद से पूरे देश में गुस्सा है और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। भारत सरकार ने भी इस दिशा में सख्त कदम उठाते हुए 6 दशक पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और पाकिस्तानी राजनयिकों को वापस जाने का आदेश भी दिया है।

भारत हर क्षेत्र में पाकिस्तान से कोसों आगे

पाकिस्तान किसी भी क्षेत्र में भारत से मुकाबला करने की क्षमता नहीं रखता है। लेकिन वह आतंकवाद का सहारा लेकर भारत में निहत्थे लोगों को निशाना बनाता रहा है। आजादी के बाद से पाकिस्तान भारत से  1965, 1971 और 1999 में तीन बार पंगा ले चुका है और तीनों ही बार भारतीय सेना ने उसे धूल चटाई है। इसके अलावा भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में ठिकाना बनाए आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके भी अपनी बहादुरी का परिचय दिया है।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस देश के पास कितनी सैन्य ताकत है। सबसे पहले परमाणु हथियारों की बात करें तो स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास अभी 172 परमाणु हथियार हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हैं। हालांकि भारत के सभी हथियार स्टोर हैं। इन्हें कहीं तैनात नहीं किया गया है।

भारतीय मिसाइलों की ताकत कितनी है?

पाक के पास नस्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली जैसी कम दूरी की मिसाइलें हैं। इनकी रेंज 60 से 320 किलोमीटर है, जबकि मध्यम दूरी की मिसाइलों गौरी और शाहीन की रेंज 900 से 2700 किलोमीटर है। अगर इन दोनों मिसाइलों से हमला होता है तो इसकी रेंज में दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, भोपाल, नागपुर, लखनऊ आते हैं।

दूसरी तरफ भारत के पास कम दूरी की मिसाइल पृथ्वी है। इसकी रेंज 350 किलोमीटर है। अग्नि-1 की मारक क्षमता 700 किलोमीटर, अग्नि-2 की 2000 किलोमीटर और अग्नि-3 की 3000 किलोमीटर तक है। अग्नि-5 की मारक क्षमता 5000-7500 किलोमीटर है। इन मिसाइलों की मदद से भारत पाकिस्तान के किसी भी शहर को निशाना बना सकता है।

भारतीय सेना कई गुना शक्तिशाली

  • अगर सेना की बात करें तो पाकिस्तान भारत से काफी पीछे है। भारत के पास 14 लाख 55 हजार 550 सक्रिय सैनिक हैं। पाकिस्तान के पास 6 लाख 54 हजार सक्रिय सैनिक हैं। भारत में रिजर्व सैनिकों की संख्या 11 लाख 55 हजार है। पाकिस्तान के पास 5 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं। अगर पैरामिलिट्री फोर्स को देखें तो भारत के पास 25 लाख 27 हजार सैनिकों की क्षमता है, जबकि पाकिस्तान के पास 5 लाख का पैरामिलिट्री फोर्स है। दुनियाभर की सेनाओं की ताकत का आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायरपावर ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तानी सेना के पास 2,500 से ज्यादा टैंक हैं जबकि भारत के पास 4,000 से ज्यादा टैंक हैं।
  • वायुसेना की बात करें तो पाकिस्तान के पास जेएफ-17 थंडर, एफ-16 और मिराज जैसे लड़ाकू विमान हैं। इसकी नौसेना के पास अगोस्टा 90बी पनडुब्बी, तारिक श्रेणी के विध्वंसक और जुल्फिकार श्रेणी के फ्रिगेट जैसे अत्याधुनिक नौसैनिक युद्धपोत हैं। भारतीय सेना अर्जुन टैंक, भीम टैंक, हॉवित्जर तोप और पिनाका रॉकेट सिस्टम से लैस है और ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइलें वायु सेना की क्षमता को बढ़ाती हैं।
  • वायुसेना के पास 2,229 विमान हैं, जिनमें 600 लड़ाकू विमान, 899 हेलीकॉप्टर और 831 सहायक विमान शामिल हैं। देश के प्रमुख लड़ाकू विमानों में राफेल, एसयू-30एमकेआई, नेत्र निगरानी विमान और मिसाइल प्रणालियों में रुद्रम, अस्त्र, निर्भय, ब्रह्मोस और आकाश वायु रक्षा प्रणाली शामिल हैं।
  • भारत की सैन्य क्षमता में लगातार वृद्धि हुई है और देश ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स की सूची में चौथे स्थान पर है। उन्नत सैन्य उपकरणों, आधुनिक हथियारों और रणनीतिक स्थिति के कारण भारत की सैन्य ताकत में वृद्धि हुई। दूसरी ओर, पाकिस्तान 2024 में सूचकांक में 9वें स्थान पर था, जो 2025 में 12वें स्थान पर खिसक गया है। यह गिरावट उसकी कमजोर सैन्य स्थिति और रक्षा आधुनिकीकरण में चुनौतियों को दर्शाती है।

बुखार से लेकर पेट के कीड़ों तक… इन 100 बिमारियों का बस 21 दिन में जड़ से नोंच फेंकेगा ये हरा पौधा, चमत्कार देख वैज्ञानिक भी हैरान!

क्या आपक भी मंगल-शनिवार को कर बैठते नॉनवेज-शराब का सेवन…भूलकर भी हल्के में ना लें ये दिन, ये 2 क्रूर ग्रह सत्यनाश कर देंगे आपकी जिंदगी!