India News (इंडिया न्यूज), Indian Army: पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व मेजर जनरल गौरव आर्या एक पॉडकास्ट में कांग्रेस के शासनकाल में सेना किस तरह काम करती थी और अब भाजपा के शासनकाल में सेना किस तरह से काम करती है। इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए नजर आते है। इसी पॉडकास्ट में मेजर इस बात की भी चर्चा करते है कि, पाकिस्तानी सेना किस तरह काम करती है। तो चाहिए आज हम इसी के बार में जानते हैं।
वीडियो में पूर्व मेजर जनरल ने कही ये बात
इस पॉडकास्ट में रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या कहते हुए नजर आते हैं कि, पाकिस्तानी मेरे टाइम का बहुत मजाक उड़ाते थे। वो कहते थे अगर हमें तुम्हारे ऊपर (इंडियन आर्मी) के ऊपर गोली चलानी है तो हमें इस्लामाबाद फोन नहीं करना पड़ता। हम यही पर फैसला करके तुम्हें ठोक देंगे। तुम्हें अगर हमारी गोली का जवाब देना है तो तुम्हें पहले दिल्ली फोन करना होगा। वो हमारा (इंडियन आर्मी) मजाक उड़ाते थे। इसी में आगे अपनी बात रखते हुए पूर्व मेजर जनरल कहते हैं कि, कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर एक जगह दमदार है, जहां असम रेजिमेंट की एक यूनिट तैनात थी। सेकंड बटालियन ऑफ असम जोकि अब वहां से रिमूव हो गई है।
तुम हिंदू हो… जब पाकिस्तान में एक मुस्लिम संत ने खोल दी अजीत डोभाल की पोल, धरी रह गई थी जासूसगिरी
अब बिना आदेश के फायरिंग करती है भारतीय सेना
MMG पर एक NCO था, तो मैंने उसको पूछा आप जवाब फायर का कैसे जवाब देते हैं तो उन्होंने मुझे बताया कि साहब ध्यान से देखिएगा। उसने मेरे सामने MMG कॉक किया और उसने पाकिस्तानी फ़ोर्स के ऊपर 50 राउंड ठोक दी और कहा कि साहब अब हम ऐसे फायर देते हैं। एक अन्य वीडियो में पूर्व सैन्य आर्मी भी कांग्रेस के शासनकाल और भाजपा के शासनकाल में आर्मी किस तरह से काम करती थी। कांग्रेस के शासनकाल में आर्मी को पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का जवाब देने के लिए दिल्ली से ऑर्डर लेना पड़ता था। अब भाजपा के शासनकाल में सुरक्षा बलों को फ्री हैंड दिया गया है।