India News (इंडिया न्यूज), Indian protest in london: पहलगाम हमले के बाद हर भारतीय गुस्से में है और दुनियाभर में रह रहे भारतीय इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन एक बार फिर साबित हो गया है कि पाकिस्तान को कोई शर्म नहीं है। 26 लोगों की मौत पाकिस्तानी अधिकारियों के लिए एक मजाक है। ऐसी ही एक शर्मनाक हरकत लंदन स्थित पाकिस्तानी दूतावास से सामने आई है, जहां पहलगाम हमले के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे भारतीयों को भड़काने की कोशिश पाकिस्तानी दूत ने की है।

पहलगाम आतंकी हमले पर लंदन में प्रदर्शन

लंदन में पाकिस्तानी सेना के डिफेंस अताशे ने भारतीय प्रदर्शनकारियों की तरफ इशारा करते हुए खुलेआम उनका गला काटने का इशारा किया। यह इशारा करने वाले अधिकारी कर्नल तैमूर राहत हैं, जो ब्रिटेन में पाकिस्तान मिशन में पाकिस्तानी थल सेना, वायु सेना और थल सेना के अताशे हैं। इस हरकत के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी आतंकियों और अधिकारियों में कोई फर्क नहीं है। लंदन में भारत और पाकिस्तान के नागरिक इसको लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भारतीय और पाकिस्तानी आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

गरुण पुराण से जानें आखिर किन लोगों को निश्चित ही भोगना पड़ता है नर्क…मौत के ठीक 13 दिन बाद कैसा होता है उनका हश्र?

वीडियो हो रहा वायरल

इस बीच, भारतीय महिला एक पाकिस्तानी शख्स को कहती हुई नजर आ रही है कि, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रोटेस्ट करने आए हैं वो आतंकवादी नहीं है। इस दौरान भारतीय और पाकिस्तान के नागरिकों के बीच काफी तीखी बहस हो जाती है। इस बीच भारतीय महिला कहती हुई नजर आती है कि, बस इतना सा लैंड है। इस बीच दोनों तरफ से काफी तीखी बहस शुरू हो जाती है।  फिर भारतीय महिला गुस्से में उधर चली जाती है। इसके बाद पुलिस आकर बीच बचाव करती है।

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच ड्रैगन की एंट्री, पाक को पकड़ाया जंग का सामान, हथियारों का एक-एक डिटेल आया सामने