India News (इंडिया न्यूज),Indian Worrier: इतिहास में एक ऐसा हिंदू शासक हुआ जिसने अरब हमलावर सेनाओं को इतनी बार हराया कि अगले 400 सालों तक किसी भी “मुस्लिम शासक” ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं की। बहुत बाद में “मोहम्मद गजनी” ने भारत पर आक्रमण करने की हिम्मत की और हिंदू राजाओं से कई बार पराजित हुआ। हम बात कर रहे हैं भारत के महान शासकों में से एक बप्पा रावल की।
वीरता के प्रतीक थे बप्पा रावल
विकिपीडिया के अनुसार बप्पा गुहिल वंश के संस्थापक गुहदत्त के नौवें वंशज और मेवाड़ राजवंश के संस्थापक थे। आपको बता दें कि बप्पा रावल वर्तमान राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के 8वीं शताब्दी के शासक थे। बप्पा रावल को अरब आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए उनकी बहादुरी के लिए जाना जाता है। बप्पा ने अरब आक्रमणकारियों को सिंध तक खदेड़ दिया था। आपको बता दें कि बप्पा रावल की वीरता और नेतृत्व ने उन्हें राजपूत गौरव और वीरता का प्रतीक बना दिया। महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा), उदय सिंह और महाराणा प्रताप जैसे महान और बहादुर शासक बप्पा रावल के वंश में पैदा हुए थे।
35 मुस्लिम रानियों से की थी शादी
मुस्लिम आक्रमणकारियों को भगाने के बाद बप्पा रावल ने उनके पीछे चौकियां बनवाई थीं। ये चौकियां आक्रमणकारियों पर नजर रखती थीं। इसी तरह गजनी क्षेत्र में भी चौकियां बनाई गई थीं। बप्पा रावल ने यहां चौकियां बनवाईं और कुछ दिन रुके। उन्होंने यहां कुछ लोगों से शादी भी की। उन्हीं के नाम पर पाकिस्तान के इस स्थान का नाम रावलपिंडी पड़ा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बप्पा रावल की करीब 100 पत्नियां थीं, जिनमें से 35 उनकी मुस्लिम रानियां थीं।