India News ( इंडिया न्यूज़ ), Janhvi-Khushi, दिल्ली: दुनिया को अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने करियर में बुलंदियां हासिल कर रही है। जाह्नवी कपूर कई समय पहले ही इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है। वही खुशी कपूर ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। इसके बाद से दोनों बहने लामलाइट का लुफ्त उठा रही है। फिलहाल दोनों बहनों का नाम चर्चा का विषय इसीलिए बना है क्योंकि उन्होंने कुछ फ्लैट्स मोटी कीमत पर बेचे हैं।
बहनों ने बेचे अपने चार फ्लैट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कपूर ने अपनी बेटी खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने चार अपार्टमेंट बेच दिए हैं। फ्लैट के बारें में बताए तो ये अंधेरी के ग्रीन एकर्स इलाके में स्थित थे। वहीं रिपोर्ट में कीमत का भी खुलासा किया गया है और कहा गया कि ये फ्लैट 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत पर बेचे गए हैं। जिसमें दो फ्लैट 6.02 करोड़ रुपये में तो बाकी को दो फ्लैट को 6 करोड़ में बिचे जा चुका हैं।
इसके साथ ही चारों अपार्टमेंट में से सबसे बड़ा फ्लैट 1870 वर्ग फीट क्षेत्रफल का था। जो की सिद्धार्थ नारायण और अंजू नारायण को बेचा गया है। इसके अलावा, बाकी के दो फ्लैटों का कुल एरिया 1614 स्क्वायर फुट है और उन्हें मुस्कान बहिरवानी और ललित बहिरवानी को बेचा गया।
जाह्नवी कपूर वर्क फ्रंट
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंड की बात करें तो उन्होंने 2018 में बॉलीवुड में धड़क से एंट्री ली थी। इसके बाद जाह्नवी कपूर ने मिली, गुड लक जेरी, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल जैसी फिल्मों में नजर आई। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘बवाल’ थी। जिसमें वे वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। वहीं भविष्य में भी जाह्नवी के पास मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझन जैसी कई फिल्में है।
ये भी पढ़े:
- Dunki: क्यों किया राजकुमार हिरानी ने शाहरुख के साथ काम करने के लिए 20 साल का इंतजार, जानें किस्सा
- Land For Job Scam: लालू और तेजस्वी को फिर मिला ED का नोटिस, इस दिन पेश होने के आदेश
- Covid: कोरोना ने मचाया हाहाकार, 24 घंटे 752 नए कोविड केस दर्ज, 4 मरीजों…