India News (इंडिया न्यूज़), Javed Akhtar on Animal, दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने दुनिया भर में अपना डंका बजाते हुए 900 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म दर्शकों को तो काफी पसंद आई लेकिन कई ऐसे दर्शन भी थे जिसने फिल्म को सही नहीं बताया और इस लिस्ट में एक नया नाम जावेद अख्तर का भी जुड़ गया है।

फिल्म से निराशा है जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने हाल ही में एनिमल के बारे में अपनी बात सामने रखते हुए निशान साधा है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की फिल्म सुपरहिट होती रही तो यह बहुत बड़े खतरें की बात है। बता दे की औरंगाबाद में ही ‘अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ की तरह जावेद अख्तर बड़ी हस्तियों में शामिल थे। जहां जावेद ने अपनी बात सामने रखते हुए दर्शकों की जिम्मेदारी के बारे में याद दिलाया।

जावेद ने कही ये बात

बता दे कि जावेद ने संदीप रेड्डी वांगा के फिल्म एनिमल का नाम लिए बिना ही फिल्म की सफलता को खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा, “अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से काहे “तू मेरे जूते चार्ट” अगर एक आदमी “काहे इस औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराबी है” वह फिल्म सुपरहिट हो जाए तो बड़ी खतरनाक बात है।”

अपनी बातों से जावेद एनिमल में होने वाले औरतों को नीचे दिखाने वाली बात को लेकर अपने मत को सामने रख रहे थे। जिस सीन को लेकर जावेद अख्तर बात कर रहे थे वह तृप्ति का सीन था। Javed Akhtar on Animal

अपनी बात को आगे बढ़ते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “मैं समझता हूं कि आज के राइटर में प्रॉब्लम है। वह कैसे आदमी को हीरो बना दिया है। यह कन्फ्यूजन इसलिए है क्योंकि समाज में कंफ्यूजन है। जब आपको सही गलत के बीच का फर्क पता होता है। तब आपको बड़े कैरेक्टर्स मिलते हैं कहानी में”

यंग फिल्म मेकर्स के लिए कही ये बात

समाज के जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने यंग फिल्म मेकर्स को भी अपनी बातों में शामिल किया और कहा, “यह समय यंग फिल्म मेकर्स के लिए इम्तिहान भरा है कि यह कैसे चरित्र पेश करते हैं।”

चोली के पीछे क्या है गाने का भी दिया रेफरेंस

इसके अलावा जावेद अख्तर ने ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने का रिफरेंस देते हुए कहा यह गाना जब आया तब करोड़ों लोगों को अच्छा लगा था। यह गाना आया और हिट हो गया। काफी डरावनी बात है इसलिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सिनेमा की बनती है कि वह दर्शकों तक सही और वैल्युएबल चीज पहुंचाएं। दर्शक क्या करें कि उन्हें किस वैल्यू देनी है और किस नहीं।

 

ये भी पढ़े: