India News (इंडिया न्यूज), Jellyfish Never Die: प्रकृति पर हर जीव का जीवन निश्चित रहता है, लेकिन एक ऐसा जीव भी है जिसे कभी मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता। यह जीव है जेलीफिश, जिसे अमरता का वरदान प्राप्त है। जेलीफिश समुद्र में पाई जाने वाली मछली की प्रजाति है और यह अपनी विशेषताओं के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

यह जीव मानवों के लिए बेहद खतरनाक

जेलीफिश की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनकी संख्या 1500 से भी अधिक है। यह प्राणी पारदर्शी होता है और इसका शरीर 95 प्रतिशत पानी से बना होता है, जिससे इसे अपनी पारदर्शिता मिलती है। हालांकि, यह जीव मानवों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। इसके डंक में इतना जहर होता है कि वह पलभर में किसी भी इंसान की जान ले सकता है।

‘मैं अपनी छत पर लेटा ही था कि, मिसाइल गिरने की आवाज कानों में पड़ी और ऐसा लगा कि’…’ऑपरेशन सिंदूर’ से थरथराया पूरा पाकिस्तान

जेलीफिश के पास नहीं होता है दिमाग

दिलचस्प बात यह है कि जेलीफिश के पास दिमाग नहीं होता, इसके बावजूद यह समुद्र में अपनी रक्षा करती है। जेलीफिश की लंबाई औसतन 6 फीट तक होती है और इसका वजन 200 किलोग्राम तक हो सकता है। अमेरिका के समुद्र में मिली अब तक की सबसे बड़ी जेलीफिश की लंबाई 7.6 फीट थी और उसकी मूंछों की लंबाई 120 फीट तक थी। जेलीफिश का सबसे अद्भुत गुण यह है कि अगर इसे दो भागों में काट दिया जाए, तो यह मरती नहीं। इसके दोनों हिस्सों से नई जेलीफिश का जन्म होता है, जिससे इसे दुनिया का एकमात्र अमर जीव माना जाता है। इस जीव की रहस्यमय और खतरनाक विशेषताएं इसे समुद्र के सबसे अनोखे और रहस्यमय प्राणियों में से एक बनाती हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय सेना की जमकर की तारीफ़, कहा – मिशन सिंदूर पाकिस्तान को जवाब है कि भारत अब शांत रहने वाला नहीं अगर कोई भी आंख उठाएगा तो..!!