India News (इंडिया न्यूज),Jodha Akbar Marriage: कुछ दिन पहले औरंगज़ेब का मामला चर्चाओं में था। वहीँ अब जोधा अकबर को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने एक कार्यक्रम के दौरान जोधा अकबर को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। जिसके बाद जोधा-अकबर मामले में एक नया विवाद शुरू हो गया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि यह शादी ऐतिहासिक नहीं बल्कि झूठ पर आधारित कहानी है, जिसे ब्रिटिश इतिहासकारों के प्रभाव में भारतीय इतिहास में दर्ज किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा, ऐसा कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई थी। इस पर एक फिल्म भी बनी और किताबों में भी लिखा गया, लेकिन यह झूठ है। अकबरनामा में इस शादी का कोई जिक्र नहीं है।
जोधा नहीं ये थीं अकबर की पत्नी!
इतना ही नहीं इस दौरान राज्यपाल बागड़े ने यह भी दावा किया कि आमेर के शासक भारमल ने अकबर की शादी अपनी राजकुमारी जोधा से नहीं बल्कि अपनी दासी की बेटी से करवाई थी। वहीँ उन्होंने ब्रिटिश लेखन पर निशाना साधते हुए कहा कि औपनिवेशिक इतिहासकारों के प्रभाव के कारण भारतीय इतिहास के कई तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और झूठी कहानियाँ प्रचारित की गईं। वहीँ बागड़े के बयान ने मुगल बादशाह अकबर और आमेर के राजा भारमल की बेटी के बीच 1569 में हुई ऐतिहासिक शादी को लेकर फिर से बहस छेड़ दी है। वहीं अब इस मामले को लेकर सियासी बवाल भी मचने की आशंका जताई जा रही है।
अंग्रेजों पर लगाए आरोप
इतना ही नहीं इस दौरान, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीय वीरों के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और उनके द्वारा लिखे गए इतिहास को ही लंबे समय तक सही माना गया। इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में इतिहास लिखने वाले भारतीय भी अंग्रेजों के नजरिए से प्रभावित थे। वहीं अब इनका ये बयान चर्चा का विषय बन गया है। हर तरफ जोधा-अकबर की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पाकिस्तान पर फिर से हमला, भारत नही इस देश ने किया जमकर गोलीबारी