India News ( इंडिया न्यूज़ ), Kajol Saree Price, दिल्ली: काजोल बॉलीवुड टाउन की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। यह दिवा अपनी भव्य सांवली सुंदरता और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस के बारें में बताए तो वह अनगिनत दिल जीत चुकी है। इसके अलावा, वह अपने करिश्माई और बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं, जो उन्हें सभी से अलग बनाता है। अपनी पीढ़ी की वरिष्ठ और सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस में से एक होने के नाते, वह हाल ही में फेमस फिल्म मेकर, आनंद पंडित के जन्मदिन के इवेंट में शामिल हुईं।
काजोल पहनी बर्फ जैसी नीली साड़ी
जैसा की काजोल के फैंस जानते है की कुछ समय पहले एक्ट्रेस निजी जीवन में काफी परेशान चल रही थी, जब उनकी माँ और अनुभवी एक्ट्रेस तनुजा को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह ठीक हो गई हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। वहीं कल 21 दिसंबर, 2023 को, काजोल ने फेमस फिल्म मेकर, आनंद पंडित के 60वें जन्मदिन की भव्य पार्टी में शानदार एंट्री की।
kajol
इस अवसर पर, एक्ट्रेस ने बर्फ-नीले रंग की झिलमिलाती साड़ी पहनी थी। जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने हल्के मेकअप करा था, साथ ही अपने बालों को खुला रखा और प्लेटफॉर्म हील्स पहनीं। उन्होंने इवेंट में मौजूद पैपराजी के सामने पोज भी दिए।
साड़ी की कीमत जान हो जाएंगे हैरान
इस खास दिन के लिए काजोल की शानदार पसंद में से उन्होंने कुछ खास चुना और हर किसी को इसके लिए तरसने पर मजबूर कर दिया। थोड़ा और गहराई से जानने पर हमें पता चला कि उनकी लैविश लूज़ साड़ी ITRH ब्रांड से आती है। इसकी कीमत बहुत अधिक है जो कई लोगों की जेब पर भारी पड़ सकती है। रिटेल प्लेटफॉर्म अमेरिका की आधिकारिक साइट पर साड़ी की कीमत 1,20,200 बताई गई।
AMRIKA
ये भी पढ़े:
- Oscars Shortlist: भारत की 2018 ऑस्कर से बाहर, इन फिल्मों ने बनाई जगह
- COVID-19: लंबे समय बाद कोरोना ने ली 6 लोगों की जान, जानें सरकार का क्या आया बयान
- Job: डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, कल है आखिरी डेट जल्द…