India News (इंडिया न्यूज़), Kalaignar 100 Event, दिल्ली: तमिल फिल्म ने हाल ही में डॉ एम करुणानिधि की शताब्दी मनाने के लिए एक भव्य इवेंट तो आयोजित किया। इस कलैगनार 100 नाम के इवेंट में बड़े सितारों को देखा गया। जिसमें रजनीकांत, कमल हासन, नयनतारा और रोजा जैसी हस्तियां शामिल हुई थी।
सेलेब्स ने की शिरकत
तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्म के लोकप्रिय और फेमस चेहरों ने कलैगनार 100 में अपनी उपस्थिति को दर्ज कराया। इवेंट में फिल्मी हस्तियों के अलावा, विभिन्न खेल और राजनीतिक हस्तियों को भी देखा गया था। कथित तौर पर चिरंजीवी, मोहनलाल और ममूटी जैसे तेलुगु और मलयालम उद्योग के सितारे भी इवेंट में भाग ले रहे थे।
इवेंट के बारे में
यह भव्य कार्यक्रम लगभग तीन घंटों तक चला और इसमें कई प्रदर्शन, फिल्म वर्णन और ढेर सारे मनोरंजन कार्यक्रम शामिल थे। कलैगनार 100 का आयोजन पहले 24 दिसंबर, 2023 को होना था। हालांकि, चेन्नई बाढ़ के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
ये भी पढ़े:
- Alia Bhatt: आलिया ने पुरानी सेल्फी के साथ नए साल का किया स्वागत, राहा को किया याद
- Delhi AQI: दिल्ली-NCR की हवा में सुधार, लेकिन AQI ‘खराब’ श्रेणी में
- ‘One Nation, One Election’: पूर्व राष्ट्रपति की अगुवाई वाली समिति ने एक साथ चुनाव…