India News (इंडिया न्यूज),Kashmiri Muslims: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे भारत में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीँ देशभर के लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई मायूसी जता रहा है और किसी के मन में जमकर आक्रोश भरा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कश्मीरी मुस्लिम महिलाओं ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में एक यूट्यूबर दो कश्मीरी महिलाओं से बात कर रहा है। जब यूट्यूबर ने कहा कि ‘कश्मीर भारत का है’ तो महिलाओं ने इससे साफ इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘कश्मीर कश्मीरियों का है,जबकि भारत अलग है।
‘भारत माता की जय भी नहीं बोलूंगी’
दरअसल इस दौरान यूट्यूबर ने कश्मीरी महिला से कहा कि, भारत के लोग एक हैं…भारत एक है। वहीँ महिला ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि, हां, हम एक हैं। हम कश्मीरी हैं। कश्मीर के लोग एक हैं। भारत के लोग भारत के लोग हैं। वहीँ फिर यूट्यूबर कहता है कि, कश्मीर भारत का है।” इस पर महिला इनकार करते हुए कहती है, “कश्मीर कश्मीर का है लेकिन भारत अलग है। साथ ही महिला ने ये भी कहा, “हम मुसलमान हैं, इसलिए हम भारत माता की जय नहीं कह सकते।
वायरल हो रहा वीडियो
जी हाँ इतना ही नहीं बल्कि उन महिलाओं ने भारत माता की जय बोलने से भी साफ इंकार कर दिया। दरअसल, इस दौरान यूट्यूबर ने आगे कहा कि कश्मीर आपका है, हम आपके हैं, पूरा देश आपका है, इस पर महिला हंसने लगती है और भारत माता की जय बोलने से मना कर देती है। वहीँ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। यूजर्स का कहना है कि ऐसी सोच वाले लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।