दिल्ली (24 february Today weather): देशभर के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत में तेजी से गर्मी बढ़ रही है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री तक पहुँचता दिख रहा है। लेकिन पहाड़ो की ऊंचाई पर अभी भी मौसम में ठंड बरकरार है। कई जगहों पर बर्फबारी भी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिनों में तापमान में थोड़ी नरमी रहेगी लेकिन फिर भी यह सामान्य से ऊपर रहेगा।

राजधानी दिल्ली के आसपास तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र देश के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। इन तीनों राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे उत्तर भारत के राज्यों में भी पारा सामान्य से ऊपर है। देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-11 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

फरवरी में गर्मी

आमतौर पर मार्च के दूसरे-तीसरे सप्ताह में जितनी गर्मी पढ़ती है उतनी फरवरी में पड़ रही है। इस तरह के बदलाव ने भीषण गर्मी और लू को लेकर मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुतबाकि आज सतह पर हवा का पैटर्न दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जो गर्म, शुष्क हवाएं ला रहा है। अरब सागर के ऊपर एंटीसाइक्लोन भी बना हुआ है और बारिश की कमी से तापमान में और गिरावट की उम्मीद नहीं है।

यहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा। अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और असम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के आसार हैं।