India News(इंडिया न्यूज), Halal Certificate: उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नवंबर 2023 में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसको लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट ने हलाल उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया गया है।
जिसमें सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा हलाल प्रमाणन को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई गई है। ट्रस्ट का कहना है कि इससे हलाल प्रमाणन की प्रक्रिया पर और विवाद पैदा हो गया है। आइए आपको बताते हैं। आखिर हलाल सर्टिफिकेट क्या होता है। और किन चीजों के लिए इसे जारी किया जाता है।
कैसे जारी होता है हलाल सर्टिफिकेट?
अगर कोई कंपनी अपने उत्पाद को हलाल प्रमाणित करवाना चाहती है। तो उसे पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। फिर उसे हलाल सर्टिफिकेट मिलता है। इसके लिए कंपनी को अधिकृत हलाल प्रमाणन एजेंसी के पास जाना पड़ता है। एजेंसी के विशेषज्ञ लोग कंपनी के उत्पाद की सामग्री और स्वच्छता मानकों का निरीक्षण करते हैं। और यह सुनिश्चित किया जाता है कि उत्पादों में सूअर का मांस, शराब, खून या ऐसा कोई तत्व न हो जिसे इस्लाम के कानूनों के तहत अवैध माना जाता है।
प्रमाणपत्र कितने समय के लिए जारी किया जाता है?
इस प्रक्रिया में, कुछ उत्पादों का लैब में परीक्षण भी किया जाता है। ताकि यह पूरी तरह से सुनिश्चित किया जा सके कि उनमें कोई ऐसा पदार्थ मौजूद न हो जो उसकी हलाल गुणवत्ता को प्रभावित करता हो। अगर उत्पाद सभी शर्तों को पूरा करता है। तो अंत में उसे हलाल प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। आम तौर पर यह प्रमाणपत्र 1 से 3 साल के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही कंपनी के उस उत्पाद की गुणवत्ता का समय-समय पर फिर से निरीक्षण किया जाता है।
किस चीज़ों के लिए जारी किया जाता है?
हलाल प्रमाणपत्र कई चीज़ों के लिए जारी किया जाता है। अगर इनकी बात करें तो हलाल प्रमाणपत्र खाद्य उत्पादों के लिए जारी किया जाता है। इसके अलावा, रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले खाने के लिए हलाल प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। तो हलाल प्रमाणपत्र फार्मास्यूटिकल्स, कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर उत्पादों के साथ-साथ अन्य वस्तुओं के लिए भी जारी किया जाता है।
भारत में हलाल प्रमाणपत्र कौन जारी करता है?
अगर भारत की बात करें तो इसके लिए कई अधिकृत एजेंसियां हैं। जिन्हें अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक संगठनों द्वारा मान्यता प्राप्त है। अगर इनकी बात करें तो जमीयत उलमा-ए-हिंद हलाल ट्रस्ट, हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हलाल सर्टिफिकेशन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया शामिल हैं।
Jhajjar Health Department Team ने लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, गिरोह के एक दलाल को किया काबू