India News (इंडिया न्यूज़), Laal Salaam Trailer, दिल्ली: ऐश्वर्या रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म “लाल सलाम” जल्द ही फैंस के सामने आने वाली है और बीते दिन फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म की बात करें तो इसमें विक्रांत और विष्णु विशाल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके साथ सुपरस्टार रजनीकांत इसमें कैमियो किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का मकसद धार्मिक सद्भावना को बढ़ावा देना है और बाकी सेंसिटिव टॉपिक से डील करना है।
कैसा रहा लाल सलाम का ट्रेलर
बता दे की 5 फरवरी को ऐश्वर्या रजनीकांत और लाल सलाम की टीम ने फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया था। लाल सलाम का मकसद समाज को एक महत्वपूर्ण मैसेज देना है। सामने आए ट्रेलर में फिल्म के हीरो विष्णु विशाल का किरदार दिखाया गया। जिसमें एक पंडित जी भविष्यवाणी करते हैं कि वह गांव का नाम रोशन करेगा और ऐसा करने का एकमात्र तरीका क्रिकेट है। इसके साथ ही बता दे की फिल्म में रजनीकांत ने मोइदीन भाई की भूमिका निभाई है।
अपनी एंट्री से लेकर डायलॉग तक रजनीकांत हमेशा की तरह शानदार नजर आ रहे हैं। उनका स्वैग फैंस के लिए स्क्रीन पर चमचमाती सितारे की तरह नजर आने वाला है। ट्रेलर में रजनीकांत के एक्शन की झलक को भी देखा गया। ओवरऑल लाल सलाम का ट्रेलर काफी दमदार रहा जो फैंस को भी काफी पसंद आया। Laal Salaam Trailer
फैंस ने की तारीफ
ट्रेलर देखने के बाद इसकी तारीफों की पुल बांधते हुए फैंस ने अपना रिएक्शन सामने रखा। जिसमें उन्हें पूरा यकीन है कि लाल सलाम सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली है।
कब रिलीज होगी लाल सलाम
लाल सलाम 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसको ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट कर रही है। लाल सलाम से ऐश्वर्या 9 साल बाद डायरेक्शन में कम बैक करने वाले हैं।
ये भी पढे़:
- Salman Khan: सलमान ने किया हैरान करने वाली फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, नई फिल्म के लिए तैयारी
- Boeing 737 Max: बोइंग के 50 विमानों के ढांचे में दिखी गड़बड़ी, जानिए यूएस एयरक्राफ्ट मेकर ने क्या कहा
- Jaguar: लड़ाकू विमान Jaguar की गजब की फोटो वायरल, जानिए दुश्मन…