इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
Hollywood actress Lupita Nyong’o in desi look : इन दिनों ब्लैक पैंथर फेम हॉलीवुड एक्ट्रेस ल्युपिटा न्योंगो (Lupita Nyong’o) पाकिस्तान के कराची में हैं। ल्युपिटा न्योंगो (Lupita Nyong’o) करांची में अपने एक दोस्त की शादी में शिरकत करने पहुंची हैं।

शादी के मौका पर Lupita Nyong’o ने लहंगा चोली पहनकर देसी लुक अपनाया, जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही थीं। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को फैंस ने भी खूब सराहा है। जब से Lupita Nyong’o कराची में आई हैं, वह कई बार देसी लुक अपना चुकी हैं।

Also read: Gangubai Kathiawadi Box Office Collection: अलिया(Alia) की फिल्म ने 10वें दिन तोड़े नए रिकॉर्ड

अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में नजर आने वाली Lupita Nyong’o ने दोस्त की शादी के हर फंक्शन में ट्रेडशनल कपड़े पहने और उन्हें ग्रेसफुली कैरी भी किया। किसी फंक्शन में वह लहंगे में नजर आई तो किसी में उन्होंने सलवार कमीज पहना था। अपने हर लुक में Lupita Nyong’o खूबसूरत लग रही थीं।

Also read: जॉन अब्राहम(John Abraham) की UP COMING Action movie ‘अटैक’ का ट्रेलर रिलीज, देखें आपके लिए है क्या ख़ास

Lupita Nyong’o ने कराची में ही मनाया अपना जन्मदिन
ल्युपिटा न्योंगो(Lupita Nyong’o) ने 1 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन भी कराची में मनाया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें वह समंदर किनारे स्कर्ट-ब्लाउज में नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि आज मेरा जन्मदिन है और मैं जब मन चाहे घूम सकती हूं। इस आउटफिट में Lupita Nyong’o काफी खूबसूरत लग रही थीं।


संगीत में बॉलीवुड गाने ‘वेयर द पार्टी टुनाइट’ पर डांस करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर ल्युपिटा(Lupita Nyong’o) ने अपने कोरियोग्राफर का शुक्रिया अदा किया। Lupita Nyong’o ने लिखा कि हमारे बॉलीवुड डेब्यू के लिए जाहिद को बहुत ही सुंदर कोरियोग्राफी के लिए थैंक्स, जिन्होंने हमारे साथ बहुत मेहनत की। हम कराची में पहुंचने से महंदी सेरेमनी तक रोज डांस की प्रैक्टिस करते थे। कराची में दावत एक सीरियस गेम है और जाहिद वो शख्स हैं…।

Also read: South Superstar Prabhas के साथ अनबन की खबरों पर Pooja Hegde ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जाने अदाकारा ने क्या कहा

Also read: Janhvi Kapoor B’day Celebration : धड़क गर्ल ने घरवालों के साथ काटा 25वां बर्थडे का केक

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube