India News (इंडिया न्यूज़), Kusha Linkup With Arjun Kapoor, दिल्लीसोशल मीडिया की जानी मानी इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला आए दिन अपने सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती है। वहीं फनी वीडियों बनाकर अपने दर्शकों को इंफ्लुएंसर मंनोरजित भी करती है लेकिन पिछले कुछ समय से कुशा अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें की कुशा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह जोरावर से तलाक ले लिया है। वहीं अब कुशा का नाम बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है। लेकिन अर्जुन के साथ नाम जोड़ने के बाद कुशा का रिएक्शन सामने आया है।

मलाइका और अर्जुन का हुआ ब्रेकअप

बता दें की मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आए दिन सामने आ ही जाती है लेकिन इस पर दोनों ही कपल को रिएक्ट करना पसंद नहीं है। मगर इस बार की कुशा को अर्जुन कपूर को डेट अफवाह से कुशा को गुस्सा आ गया है। जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

कुशा ने खबरों पर किया रिएक्ट

कुशा कपिला ने पोस्ट को श शेयर कर लिखा, ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं, कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब। उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है।’

इस वजह से उड़ी अफवाह

बता दें की हाल में ही कुशा कपिला को करण जौहर के घर पार्टी में देखा गया था। वहीं इस पार्टी में अर्जुन कपूर को भी देखा गया था। खास बात यह है कि इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा मौजुद नहीं थी। इस पार्टी का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कुशा और अर्जुन का नाम जोड़ना शुरू कर दिया गया था।

 

ये भी पढ़े: राखी का इंस्टा अकाउंट हुआ डिसेबल, उमर के लिए हुई रवाना