India News (इंडिया न्यूज),Nuclear Town: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें गुप्त माना जाता है। कुछ जगहों पर सेनाओं के गुप्त ठिकाने हैं, जबकि कुछ जगहों पर ऐसी अफवाहें हैं कि वहां एलियंस से जुड़ी रिसर्च की जाती है। ऐसी ही एक जगह है एरिया 51, जिसके बारे में तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। अमेरिका के नेवादा में स्थित एरिया 51 एक गुप्त सैन्य अड्डा है, लेकिन कुछ लोगों का यह भी दावा है कि यहां के वैज्ञानिक एलियंस और यूएफओ पर रिसर्च करते हैं। अब एक शख्स ने इसी एरिया 51 के पास एक गुप्त ‘परमाणु शहर’ मिलने का दावा किया है। शख्स का कहना है कि उसने गूगल अर्थ की मदद से इस ‘परमाणु शहर’ को ढूंढा है।

लैडबाइबल की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का दावा है कि उसे यहां से परमाणु विस्फोट के सबूत मिले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें एक विशाल गड्ढे की तस्वीर दिखाई गई है और दावा किया गया है कि यह एक ‘परमाणु शहर’ हो सकता है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘मुझे लगता है कि मुझे एरिया 51 के पास एक परमाणु शहर मिल गया है।’

Video: दिल्ली के जाम में फंसी BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू की गाड़ी, पैदल ही पहुंचे पीएम आवास

इसे यूएफओ क्रैश साइट बता रहे हैं लोग

अब जैसे ही शख्स ने यह पोस्ट शेयर की, यह तेजी से वायरल होने लगी, जिस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘एरिया 51 को देखते हुए मैं अचानक अपने मैप ऐप पर इस जगह पर पहुंच गया। जाहिर तौर पर इसे युक्का फ्लैट कहा जाता है और यह 739 परीक्षणों की साइट थी’, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘मैं अक्सर इसे नेवादा टेस्ट साइट के तौर पर सुनता हूं। उन्होंने अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों से कुछ क्रेटर में जाने को कहा था ताकि वे देख सकें और जान सकें कि चांद पर क्रेटर कैसे होंगे’। वहीं, कुछ यूजर इस विशालकाय क्रेटर को ‘यूएफओ क्रैश साइट’ भी बता रहे हैं।

एरिया 51 का सच क्या है?

एरिया 51 एक संवेदनशील इलाका है, जहां बिना इजाजत किसी को जाने की इजाजत नहीं है। यहां 24 घंटे निगरानी रहती है। यही वजह है कि कुछ लोगों ने इसके बारे में कहानियां गढ़ी और कहने लगे कि यह वो जगह है जहां अमेरिका एलियंस पर रिसर्च करता है। हालांकि, इसका कोई ठोस सबूत अभी तक नहीं मिला है।

नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगे खरगे, बचे विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?